फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan Opens Shawala Teja Singh Temple Sialkot for the first time after partition

पाकिस्तानः 72 साल बाद खोला गया 1000 साल पुराना मंदिर, श्रद्धालु उमड़े और जयकारे गूंजे

Thu, 04 Jul 2019 11:40 AM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 04 Jul 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Opens Shawala Teja Singh Temple Sialkot for the first time after partition
शिवाला मंदिर - फोटो : फाइल फोटो
पाकिस्तान के स्यालकोट में स्थित एक हजार वर्ष पुराने एतिहासिक शिवालय तेजा सिंह मंदिर को विभाजन के 72 साल बाद खोला गया है। 1947 में विभाजन के बाद हुए दंगों के दौरान इस मंदिर को नुकसान पहुंचा था। दूसरी बार बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद इसे नुकसान पहुंचा था। विभाजन के बाद से ही यह मंदिर बंद पड़ा था। पाकिस्तान स्थित मंदिरों व गुरुद्वारा साहिबान का प्रबंध देख रहे बोर्ड ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दो जुलाई को स्यालकोट के हिंदुओं को इस मंदिर की चाबियां सौंप दी गई हैं। इस मंदिर का निर्माण 1000 साल पहले हुआ था। बड़े-बड़े पिलर बनाए गए हैं। मंदिर में प्रवेश करने के लिए इन्हीं पिलरों के बीच मुख्य प्रवेश द्वार बनाया गया है। मंदिर कई मंजिल का था। हर मंजिल में अलग-अलग हिंदू देवी-देवताओं की मनमोहक मूर्तियां सुशोभित थीं। मंगलवार को एवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड की ओर से मंदिर में एक विशेष उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


उप सचिव (श्राइन) सैयद फराज अब्बास ने इस स्थल का दौरा किया। साथ ही स्यालकोट में बसे हिंदू समुदाय को मंदिर में पूजा-पाठ करने के लिए आमंत्रित किया। हिंदू समुदाय की ओर से आयोजित हवन यज्ञ कार्यक्रम व समारोह की अध्यक्षता सैयद फराज अब्बास ने ही की। हिंदू समाज के लोगों ने हवन यज्ञ में आहुति डालकर मंदिर में पूजा-पाठ किया। इस अवसर पर सैयद फराज अब्बास ने स्थानीय हिंदू और मुस्लिम नेताओं से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर खुलने के मौके पर मिठाइयां भी बांटी गई

स्यालकोट के हिंदू समाज के मुखिया डॉ. मुनव्वर चंद, अमरनाथ रंधावा और पंडित काशी राम के नेतृत्व में मंदिर में स्थानीय हिंदुओं ने अपने धार्मिक संस्कार किए। समारोह में स्थानीय मुस्लिम भी शामिल हुए। इस अवसर पर हिंदू समाज ने मिठाइयां भी बांटी।

हवन में डाली गई आहुतियां
मंदिर में पूजा-पाठ के लिए नियुक्त किए गए पंडित काशी राम ने हवन के बाद नारियल की संपूर्ण आहुतियां डाली। मंदिर खुलने से हर्षित हिंदू समाज ने हवन में बैठ कर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। हवन के बाद पुजारी ने ओम जय जगदीश हरे आरती का गायन किया। इस मौके पर हिंदू समाज के लोगों ने गले में केसरी रंग के सिरोपे पहने हुए थे। 72 वर्षों के बाद मंदिर परिसर एक बार फिर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

कटासराज आने वालों को इस मंदिर के दर्शनों की अनुमति दे सरकार
डॉ. मुनव्वर चंद व अमरनाथ रंधावा ने पाकिस्तान सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार से आग्रह किया जाएगा कि भारत से कटासराज की यात्रा में आने वाले हिंदुओं को इस मंदिर की यात्रा की भी अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed