{"_id":"ddefe591d03bb931127710d594856878","slug":"pak-refused-to-accept-his-man-entered-in-indian-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति को वापस लेने से पाक का इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति को वापस लेने से पाक का इंकार
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sun, 04 May 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना अनुमति भारतीय सीमा में प्रवेश करने के आरोप में भारत-पाक सीमा पर बम्याल में पकड़े गए पाकिस्तान नागरिक को पाक ने वापस लेने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
पकड़े गए व्यक्ति की पाकिस्तान में शिनाख्त नहीं होने पर ऐसा कदम उठाया गया है। फिलहाल नरोट जैमल सिंह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही उसे रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को बम्याल में भारत-पाक सीमा पर स्थित काशी बाड़मा बीओपी पर बिना अनुमति भारतीय सीमा में घुसने के आरोप में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक व्यक्ति को पकड़ा था। भारतीय सीमा में बिना अनुमति घुसने पर सुरक्षा एजेंसियों और बीएसएफ ने उससे पूछताछ शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
शुरुआत में उक्त व्यक्ति ने अपनी पहचान पाकिस्तान के जिला अंदलापुर की तहसील मिथरा के गांव मुकलाबाद निवासी अमर पुत्र अमजाद हसन के रूप में बताई थी।
उसके नशे की हालत में होने की वजह से भारतीय सीमा में आ जाने की संभावना जताई गई थी। इस पर बीएसएफ की ओर से पाक रेंजर्स को सूचित किया गया था और उनके साथ दो दौर की मीटिंग भी की थी।
बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक पाक रेंजर्स की ओर से उक्त व्यक्ति के बताए गए पते के अनुसार उसकी पहचान न हो सकी। लिहाजा पाक ने उसे वापस लेने से इंकार कर दिया।
इस बीच शनिवार सुबह फ्लैग मीटिंग में पाक रेंजर्स की ओर से बीएसएफ को व्यक्ति की शिनाख्त न होने का हवाला देते हुए से वापस नहीं लेने के फैसले से अवगत करा दिया गया। इस पर बीएसएफ ने अमर को नरोट जैमल सिंह पुलिस के हवाले कर दिया है।