फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pak Drone Entered From Pakistan Side In Firozpur Of Punjab

छह दिन बाद फिर पाकिस्तान ने भारत में भेजा 'उड़ता जासूस', बीएसएफ के हाथ खाली

Wed, 16 Oct 2019 01:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Oct 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
Pak Drone Entered From Pakistan Side In Firozpur Of Punjab
भारत पाकिस्तान बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। छह दिन बाद सोमवार की रात फिर से भारतीय क्षेत्र में पाक ने ड्रोन भेजा है, जिसे सीमांत ग्रामीणों ने सरहदी गांव हजारा सिंह वाला स्थित एचके टावर और गांव भखड़ा के ऊपर मंडराते देखा है। दोनों गांवों के ऊपर मंडराने के बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ चला गया। ड्रोन क्या फेंक गया है, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं मालूम है। 

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक सोमवार रात करीब 9.50 बजे ग्रामीणों ने सीमांत गांव हजारा सिंह वाला स्थित एचके टावर और गांव भखड़ा के ऊपर पाक ड्रोन मंडराते देखा है। ड्रोन काफी ऊंचाई पर उड़ रहा था। दोनों गांवों के ऊपर मंडराने के बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ चला गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ड्रोन भारतीय सीमा में लगभग एक किलोमीटर अंदर आ गया था। रात के अंधेरे में खेत और सतलुज नदी के बीच पाक ड्रोन क्या फेंक गया है, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं मालूम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हुसैनीवाला बार्डर की तरफ पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधियां कुछ दिनों से बढ़ गई है, बीएसएफ के पास ऐसा कोई यंत्र नहीं है कि जमीन से काफी ऊंचाई में हवा में उड़ रहे पाक ड्रोन को गिरा सके। बीएसएफ जवानों ने आठ अक्तूबर को जब पाक ड्रोन भारतीय सीमा के ऊपर मंडरा रहे थे तो फायरिंग भी की थी, लेकिन काफी ऊंचाई पर उड़ने के कारण ड्रोन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। 

हुसैनीवाला बार्डर की तरफ नदी का बड़ा हिस्सा है, यहां पर पाक ड्रोन आसमान से कोई वस्तु भी फेंक देता है तो सुरक्षा एजेंसियों के लिए तलाशना बहुत मुश्किल है, जबकि भारतीय तस्करों के लिए नदी से फेंकी हुई चीज लाना बहुत ही आसान है, ये लोग तैराकी में माहिर है।

उल्लेखनीय है कि सात और आठ अक्तूबर को भी पाकिस्तानी छह ड्रोन भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र के ऊपर मंडराते हुए देखे गए थे, इसके बाद बीएसएफ, पुलिस, काउंटर इंटेलीजेंस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियां सीमावर्ती क्षेत्र में सर्च अभियान चला चुकी है, लेकिन किसी के हाथ कुछ नहीं लगा है। इससे पहले पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन ड्रोन के माध्यम से तरनतारन और अमृतसर के सीमांत इलाके में हथियार की खेप भेज चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed