{"_id":"5a126d084f1c1b95188b50a4","slug":"padmavati-controversy-haryana-bjp-leader-suraj-pal-amu-threats-ranveer-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती' पर विवाद: BJP नेता बोले- शब्द वापिस लो, रणवीर सिंह की टांगें तोड़ देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावती' पर विवाद: BJP नेता बोले- शब्द वापिस लो, रणवीर सिंह की टांगें तोड़ देंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 21 Nov 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा बीजेपी के मीडिया कॉर्डिनेटर सूरज पाल अम्मू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली ने बेशक 'पद्मावती' की रिलीज टाल दी, लेकिन विरोध थम नहीं रहा। अब बीजेपी नेता ने ऐसी बात कह दी कि हद पार हो गई है। उन्होंने बोलते हुए शब्दों की सीमा ही लांघ दी।
फिल्म का विरोध करते हुए हरियाणा बीजेपी के मीडिया कॉर्डिनेटर सूरज पाल अम्मू ने कह डाला कि अगर रणवीर सिंह ने मूवी के पक्ष में बोले गए शब्द वापिस नहीं तो वे उनकी टांगें तोड़कर हाथ में दे देंगे।
अम्मू ने भंसाली और दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ईनाम देने का ऐलान तक कर डाला। अम्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मूवी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की, नहीं तो वे पार्टी छोड़ देंगे।

हरियाणा बीजेपी प्रभारी ने रखा अपना पक्ष
पद्मावती
वहीं हरियाणा भाजपा के प्रभारी अनिल जैन ने अम्मू के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अम्मू ऐसी बात कह भी कैसे सकते हैं। यह भाजपा का स्टैंड नहीं है। बता दें कि संजय लीला भंसाली की मूवी पद्मावती को लेकर विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया है।
करणी सेना ने जिस हिंसक विरोध की शुरुआत की थी, उसे अब राजनीतिक दलों से जुड़े नेता आगे बढ़ाने में लगे हैं। राजपूत समाज फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। जिस आधार पर फिल्म बैन करने की मांग की जा रही है, जबकि डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने कहा है कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है।