फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Paddy lifting in mandis is slow

Chandigarh News: मंडियों में उठान धीमी, 10 लाख मीट्रिक टन की नहीं हो पाई लिफ्टिंग

Tue, 22 Oct 2024 05:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Paddy lifting in mandis is slow
-31.22 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद, 21.35 लाख मीट्रिक टन का उठान
विज्ञापन

-धान व बाजरा खरीद का किसानों को 4,783 करोड़ रुपये का भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में धान का सीजन चरम पर है। प्रदेशभर की मंडियां धान से अटी पड़ी हैं। उठान धीमा होने के चलते करीब 10 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों से नहीं उठ पाया। इसके चलते धान की आवक पर भी असर पड़ रहा है और कुछ स्थानों पर मंडियों में जाम की स्थिति है। अब तक 31.22 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है और इसमें से 21.35 लाख मीट्रिक टन धान ही उठ पाया है।
किसानों को 4,314 करोड़ रुपये भुगतान किया जा चुका है। अब तक प्रदेशभर की मंडियों में 35 लाख 63 हजार मीट्रिक टन धान की आवक हो हुई है। सरकार द्वारा कॉमन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2320 रुपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है।
विज्ञापन



कुरुक्षेत्र में हुई धान की सबसे ज्यादा खरीद
अब तक खरीदी गई कुल 31,22,866 मीट्रिक टन धान में से कुरुक्षेत्र जिले में सबसे अधिक 7,19,497 टन धान की खरीद हुई है। इसके अलावा, कैथल जिले में 6,75,887 मीट्रिक टन, करनाल जिले में 6,26,219 मीट्रिक टन, अंबाला जिले में 3,32,541 मीट्रिक टन, यमुनानगर जिले में 3,17,430 मीट्रिक टन, फतेहाबाद में 1,93,373, जींद जिला में 1,01,912 मीट्रिक टन और पंचकूला जिला में 54,192 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
बाजरा : 3.44 लाख मीट्रिक टन खरीदा
अब तक 3,44,795 मीट्रिक टन बाजरा खरीदा जा चुका है। बाजरे की खरीद के लिए किसानों को 469 करोड़ रुपये का भुगतान सीधा उनके खातों में किया जा चुका है। महेंद्रगढ़ जिले में सबसे अधिक 91,563 मीट्रिक टन बाजऱा की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद की गई है। इसके अलावा, रेवाड़ी जिला में 82,300 मीट्रिक टन, भिवानी जिला में 50,805 मीट्रिक टन, गुरुग्राम जिला में 31,973 मीट्रिक टन, झज्जर जिला में 27,662 मीट्रिक टन, चरखी दादरी में 24,662 मीट्रिक टन तथा मेवात में 18,887 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed