फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'out of Lal Dora, house will routine in chandigarh'

'लाल डोरा से बाहर बने मकान होगें नियमित'

Sun, 22 Dec 2013 01:37 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 22 Dec 2013 01:37 AM IST
विज्ञापन
'out of Lal Dora, house will routine in chandigarh'

सांसद पवन बंसल ने कहा कि गांव की एक भी ईंट नहीं गिरने दी जाएगी। जब चंडीगढ़ बना था तो यह कहा गया था कि चंडीगढ़ के 16 किलोमीटर के दायरे में कोई निर्माण नहीं होगा।

विज्ञापन


समय के साथ पंजाब और हरियाणा की सरकारों ने इसकी अनुमति दी। चंडीगढ़ प्रशासन को भी अनुमति देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे गृहमंत्रालय में इस संबंध में कई मीटिंग की हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लाल डोरा से बाहर बने मकानों को नियमित किया जाएगा। ग्रामीण ही गांवों का भविष्य तय करेंगे।

उन्होंने शनिवार को गांव दड़वा के एक होटल में नव निर्वाचित सरपंचों और पंचों को सम्मानित किया।

नव निर्वाचित सरपंचों में किशनगढ़ से गुरवदिंर कौर, दड़वा से गुरप्रीत सिंह हैप्पी, रायपुर खुर्द से लक्ष्मण सिंह, मौली जागरां से हरेंद्र ठाकुर, बहलाना से मोहिंदर कौर, खुड्डा लाहोरा से राकेश शर्मा, खुड्डा जस्सू से नवनिर्वाचित सरपंच परमजीत कौर और कैंबवाला की सरपंच नीता रानी के पति भी सम्मान समारोह में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पवन शर्मा, एचएस लक्की, हरमेल केसरी, देवेंद्र सिंह बबला, जिला परिषद सदस्य दर्शन सिंह के अलावा कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे। गांव दड़वा में धर्मशाला बनाने के लिए सांसद निधि से राशि देने की घोषणा की।

राहुल से मिलेंगे
बंसल ने कहा कि वे राहुल गांधी के सामने गांवों की समस्याओं को रखेंगे। लाल डोरा बढ़ाने की मांग की जाएगी।

एचएस लक्की ने कहा कि 21 सदस्यी कमेटी दिल्ली जाकर उनसे बात करेगा। राहुल गांधी चंडीगढ़ आएंगे और गांव के लोगों की बड़ी सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed