फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   OTT's 'Maharaj' Jaideep Ahlawat honored with Best Supporting Actor.

Chandigarh News: ओटीटी के ‘महाराज’ जयदीप अहलावत को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का सम्मान

Wed, 04 Dec 2024 11:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:31 AM IST
विज्ञापन
OTT's 'Maharaj' Jaideep Ahlawat honored with Best Supporting Actor.
चंडीगढ़। फिल्म फेयर ओटीटी अवाॅर्ड्स का 5वां संस्करण रविवार को मुंबई में सम्पन्न हुआ। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म ‘महाराज’ में धर्मगुरु जादूनाथ की भूमिका निभाने वाले जयदीप अहलावत को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (पुरुष) का सम्मान मिला है। थिएटर से लेकर बॉलीवुड अभिनेता का सफर तय करने वाले जयदीप अहलावत मूलत: रोहतक जिले के महम गांव खरकड़ा निवासी हैं। कार्यक्रम में डिजिटल मनोरंजन की दुनिया के कई सितारे एक साथ आए। इस वर्ष के समारोह में 39 श्रेणियों में विजेताओं के साथ उत्कृष्ट वेब सीरीज और फिल्मों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर छाने वाली फिल्म महाराज एक धर्मगुरु जादूनाथ को कुरीतियों को बढ़ावा देने पर उजागर करने की कहानी है। फिल्म में पत्रकार व समाज सुधारक की भूमिका निभाने वाले जुनैद ने अपनी लेखनी से मामला उजागर किया। वहीं, जादूनाथ के चरित्र में जयदीप अहलावत ने जान फूंक दी है।
विज्ञापन


आठ फरवरी 1980 में रोहतक के गांव खरकड़ा के एक जाट परिवार में जन्मे जयदीप अहलावत फिल्मी दुनिया के मंझे हुए अभिनेता हैं। उन्होंने हाई स्कूल गांव के स्कूल और स्नातक की पढ़ाई रोहतक के जाट कॉलेज से पूरी की। उन्होंने 2008 में भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान पुणे, महाराष्ट्र में अपना अभिनय स्नातक पूरा किया। वहां पर उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव, विजय वर्मा और सनी हिंदुजा भी अभिनय करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जयदीप का पहला अभिनय 2010 में प्रियदर्शन की खट्टा-मिट्ठा फिल्म (2010) में खलनायक के रूप में किया। उसी वर्ष अजय देवगन के साथ आक्रोश फिल्म में जयदीप नजर आए। बड़े बैनर तले साल 2012 में अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर और कमल हासन की विश्वरूपम में अभिनय किया हैं। 2013 में फिल्म कंमाडो और 2018 में राजी जैसी फिल्म में जयदीप भूमिका निभा चुके हैं।



सेना में अफसर बनना चाहते थे जयदीप
एक टेलीविजन चैनल पर साक्षात्कार के दौरान जयदीप अहलावत ने बताया था कि वह भारतीय सेना में अफसर बनना चाहते थे। इसके लिए पढ़ाई के दौरान कई बार परीक्षा भी दी। अपनी कई कोशिशों में सफल न होने के बाद जयदीप ने फिल्मी कैरियर को चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed