{"_id":"5e0badb08ebc3e88026db033","slug":"other-chandigarh-news-pkl3616928175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक सीवरेज और पार्कों की बदहाली से सेक्टर-20ए के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक सीवरेज और पार्कों की बदहाली से सेक्टर-20ए के लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-20ए में पिछले 8 महीने से ब्लॉक सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर बहने, सड़क टूटी होने और पार्कों में बने गड्ढों से यहां के निवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरडब्ल्यूए सेक्टर-20ए के सदस्यों ने बताया कि एरिया पार्षद और नगर निगम कमिश्नर केके यादव को शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। सीवरेज ब्लॉकेज से नजदीकी स्कूल और मार्केट के लोगों को बदबू के कारण बीमारी का खतरा बना हुआ है। दूसरी ओर लाइट लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे अभी तक नहीं भरे गए हैं। वहीं, पूरे सेक्टर-20 में लगभग 30 पार्कों में न तो लाइट लगी और न ही गड्ढे भरे गए हैं। लोगों ने बताया कि सड़क की हालत भी खस्ता है, इस कारण सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं।
अधिकारियों को शिकायत पर भी नहीं हुआ समाधान
यह काफी हैरानी की बात है कि उच्च अधिकारियों को शिकायत करने पर भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है। चार महीने पहले एरिया पार्षद ने समस्या के समाधान के लिए सीवरेज के बड़े पाइप डालने की बात कही थी, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया है।
-डॉ. ओपी वर्मा, प्रधान आरडब्ल्यूए-20ए
बदबू से स्कूली बच्चों को बीमारी का खतरा
सीवरेज ब्लॉकेज होने के कारण सड़क पर गंदा बदबूदार पानी बहता रहता है। इसके अलावा नजदीकी स्कूल के बच्चे भी यहां से गुजरते हैं। ऐसे में गंदी बदबू से बच्चों को बीमारी का खतरा बना रहता है। इसके नजदीक से जो भी कोई गुजरता हैं हो हर कोई मुंह पर कपड़ा रखकर ही गुजरता है।
विज्ञापन
-हरशरण सिंह, आरडब्लयूए-20ए सदस्य
पार्कों में गड्ढों से बुजुर्ग और बच्चे हो सकते हैं चोटिल
पार्कों में बने गड्ढोें के कारण कहीं चोट न लग जाए, इसी डर से माता-पिता अपने बच्चों को पार्क में खेलने भी नहीं जाने देते। लोगों को सैर करने में भी परेशानी हो रही है, इसलिए बुजुर्गोें को भी चोट लगने का डर रहता है। कई बार छोटे बच्चे गड्ढे में खेलते हुए गिर भी गए और चोट भी लगी है। लेकिन इससे बड़ा हादसा भी हो सकता है।
-बृजेश सिंह, उप प्रधान आरडब्ल्यूए
एस्टिमेट तैयार, मौसम के कारण रुका है काम
सड़कों की मरम्मत करने और सीवरेज की समस्या दूर करने के लिए एस्टिमेट तैयार किया हुआ है। लेकिन अभी सड़कों की मरम्मत करने के लिए मौसम ठीक नहीं होने के कारण पैच वर्क का काम रुका हुआ है। फरवरी के बाद काम शुरु हो जाएगा। लाइटों का काम भी अभी चल रहा है। काम के दौरान लोगों को थोड़ी समस्या तो आती ही है।
-राजेश गुप्ता, एरिया पार्षद