फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ordering Alkoholmeter in discotheque, nightclub and pub-bar

डिस्कोथेक, नाइट क्लब और पब-बार में एल्कोमीटर लगाने के आर्डर

Thu, 07 Sep 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Sep 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Ordering Alkoholmeter in discotheque, nightclub and pub-bar
clubs - फोटो : File Photo
डीसी कम एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिशनर अजीत बालाजी जोशी ने बुधवार को शहर के सभी डिस्कोथेक, नाइट क्लब और पब-बार में एल्कोमीटर लगाने के निर्देश जारी किए। डीसी ने एल्कोहल ब्रीथ एनेलायजर (एल्कोमीटर) लगाने के लिए 7 दिन की मोहलत दी है।
विज्ञापन


डीसी ने आर्डर जारी कर 13 सितंबर तक सभी होटल, डिस्कोथेक, नाइट क्लब और पब-बार मालिकों को एल्कोमीटर लगाकर एक्साइज डिपार्टमेंट को इसकी रिपोर्ट देने के लिए कहा है। एल्कोमीटर न लगाने पर एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से जुर्माना भी किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि 20 जुलाई को पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ केप्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने यूटी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लॉ एंड आर्डर को लेकर बैठक बुलाई थी। जिसमें प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। अब डिस्कोथेक, नाइट क्लब और पब-बार मालिकों की यह जिम्मेदारी होगी कि  देर रात क्लब व डिस्कोथेक  से कोई ग्राहक ज्यादा ड्रिंक कर न निकले। डिस्कोथेक व नाइट क्लब मालिकों को एल्कोमीटर लगाकर ग्राहकों के ओवर ड्रिंकिंग पर नजर रखनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्साइज ने शराब परोसने के 37 नए लाइसेंस जारी किए

Ordering Alkoholmeter in discotheque, nightclub and pub-bar
Liquor - फोटो : DEMO Pics
पिछले डेढ़ साल में 2307 लोगों पर शराब पीकर हंगामा मचाने का केस
अकसर देर रात डिस्कोथेक, नाइट क्लब और पब-बार के बाहर युवा शराब पीकर हंगामा मचाते हैं। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक पिछले डेढ़ साल में अब तक 2307 लोगों पर शराब पीकर हंगामा मचाने का केस दर्ज है।

छह माह में ड्रंक एंड ड्राइव के 1827 चालान
यूटी पुलिस के मुताबिक पिछले 6 महीने में अब तक ड्रंक एंड ड्राइव के 1827 चालान हो चुके हैं। ड्रंक एंड ड्राइव केस में पेनाल्टी के साथ गाड़ी भी इम्पाउंड कर ली जाती हैं। जनवरी से जून तक की अगर बात करें तो अब तक  1827 चालान हो चुके हैं। इनमें जनवरी में 322, फरवरी में ं301, मार्च में 345, अप्रैल में 147, मई में 168 और जून में 534 ड्रंक एंड ड्राइव के चालान किए गए।

एक्साइज ने शराब परोसने के 37 नए लाइसेंस जारी किए
यूटी एक्साइज डिपार्टमेंट ने शराब परोसने के बुधवार को 37 नए लाइसेंस जारी किए। अब तक एक्साइज डिपार्टमेंट ने एल-3, एल-4 और एल-5 के 52 लाइसेंस, एल-12 का 1, एल-10 ए के 18, एल-10 बी के 2 और माइक्रोब्रेवरी के 3 लाइसेंस जारी किए हैं। नगर निगम (एमसी) लिमिट के अंदर अब  शहर के होटल, रेस्टोरेंट्स और डिस्कोथेक में शराब परोसने की अनुमति दे दी गई हैं। शराब परोसने पर कोई रोक टोक नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट के आर्डर को आधार बनाते हुए यूटी प्रशासन ने शराब परोसने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed