फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Order to start Oxygen Generator Plant of GMCH-32 and GMSH-16 by 31

जीएमसीएच-32 व जीएमएसएच-16 के ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट 31 तक शुरू करने का आदेश

Tue, 25 Jan 2022 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Order to start Oxygen Generator Plant of GMCH-32 and GMSH-16 by 31
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी जैसी स्थिति उत्पन्न न होने देने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक स्तर पर तैयारियां करने में जुटा है। इसी क्रम में विभाग ने जीएमसीएच-32 व जीएमएसएच-16 में स्वीकृत 800-800 एलपीएम क्षमता वाले दो प्लांट 31 जनवरी तक शुरू करने के आदेश दिए हैं। इन दोनों प्लांटों का संचालन शुरू हो जाने के बाद 52,000 एलपीएम ऑक्सीजन पर मिनट स्टोर किया जा सकेगा।
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत इन ऑक्सीजन जनरेटर प्लांटों के अलावा 400 एलपीएम के दो अन्य प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव भी तैयार है जिससे स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार प्लांट स्थापित करने की अगली कड़ी में दो अलग अलग संस्थाओं द्वारा मनीमाजरा और सेक्टर-45 के सिविल अस्पताल में सुविधा शुरू करनी है। संस्था के स्तर पर देश के विभिन्न राज्यों में निर्माण कार्य चलने के कारण चंडीगढ़ में काम अभी शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 के दोनों स्वीकृत प्लांट दिसंबर के दूसरे हफ्ते में ही पूरे कर लिए जाने थे, लेकिन प्रक्रिया में विलंब होने के कारण अब तक काम अधूरा है। दूसरी लहर में स्थिति बेकाबू होता देख प्रशासन ने उसे हर हाल में 31 जनवरी तक पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेेेट-
यहां है इतनी ऑक्सीजन की व्यवस्था
पीजीआई: दो हजार एलपीएम
जीएमएसएच-16: 500 एलपीएम
जीएमसीएच-32: एक हजार एलपीएम
सेक्टर-48 अस्पताल: 100 एलपीएम
इनसेट
यहां प्रस्तावित हैं दो प्लांट
मनीमाजरा में 100 एलपीएम
सेक्टर 45 में 300 एलपीएम
कोट- शहर में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट से भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन तैयार किया जा रहा है। इस कड़ी में जीएमसीएच-32 व जीएमएसएच-16 के स्वीकृत दोनों प्लांट 31 दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे।
-यशपाल गर्ग, स्वास्थ्य सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed