फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Order to make red entry in land records of farmers in Punjab withdrawn

Punjab News: किसानों को राहत, भूमि रिकॉर्ड में रेड एंट्री का आदेश वापस, पराली जलाने पर सरकार ने की थी सख्ती

Sat, 26 Nov 2022 10:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 26 Nov 2022 10:33 PM IST
सार

इस साल पराली जलाने के सबसे ज्यादा मामले संगरूर जिले में दर्ज किए गए हैं जबकि अन्य जिलों का रिकॉर्ड डिप्टी कमिश्नरों से तलब किया गया है। संगरूर जिले में 201 किसानों पर 5,02,500 रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही और उनकी जमीन के रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है।

विज्ञापन
Order to make red entry in land records of farmers in Punjab withdrawn
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब में धान की पराली जलाने वाले किसानों के भूमि रिकॉर्ड में रेड एंट्री करने के आदेश को राज्य सरकार ने वापस ले लिया है। इस संबंध में राजस्व एवं पुनर्वास विभाग ने 23 नवंबर को सभी डिप्टी कमिश्नरों और डिवीजन कमिश्नरों को नया पत्र जारी कर दिया है।

विज्ञापन


राजस्व एवं पुनर्वास विभाग ने अपने पत्र में कहा है कि विभाग द्वारा गत चार अक्तूबर को जारी पत्र में हिदायत की गई थी कि पराली जलाने के मामले में संबंधित खसरा नंबर के खिलाफ लाल सियाही से इंदराज (रेड एंट्री) कर दिया जाए, को अब वापस ले लिया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य सरकार को अक्तूबर माह के दौरान उस समय कड़े कदम उठाने पड़े जब विभिन्न जिलों में कई किसानों ने पराली न जलाने के आदेश की खुली अवहेलना की और खेतों में पराली को आग लगाना जारी रखा। हालांकि सरकार ने किसानों को पर्यावरण को हो रहे नुकसान का हवाला देते हुए जागरूकता अभियान भी चलाए और सरकारी मदद का भरोसा भी दिया लेकिन पराली जलाने की घटनाएं लगातार जारी रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार सरकार के आदेश पर राजस्व एवं पुनर्वास विभाग ने ऐसे किसानों के भूमि रिकॉर्ड में रेड एंट्री करने के आदेश जारी कर दिया। किसानों के लिए इसका सबसे बड़ा नुकसान यह था कि वह न तो अपनी जमीन बेच सकते थे और न ही रेड एंट्री वाली जमीन पर कोई कर्ज ही ले सकते थे। सरकार ने इसके साथ ही किसानों पर जुर्माना भी लगाया।


इस साल पराली जलाने के सबसे ज्यादा मामले संगरूर जिले में दर्ज किए गए हैं जबकि अन्य जिलों का रिकॉर्ड डिप्टी कमिश्नरों से तलब किया गया है। संगरूर जिले में 201 किसानों पर 5,02,500 रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही और उनकी जमीन के रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed