फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Order to election of Senior Deputy Mayor and Deputy Mayor challenged in High Court

Chandigarh News: सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव आदेश को चुनौती, हाईकोर्ट में आज सुनवाई

Tue, 27 Feb 2024 12:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Feb 2024 12:31 AM IST
सार

27 फरवरी को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव प्रस्तावित हैं। 23 फरवरी को चंडीगढ़ के डीसी ने चुनाव कराने की अधिसूचना जारी की थी। अब कांग्रेस पार्षद ने डीसी के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। आज यानी मंगलवार को हाईकोर्ट में मामले पर सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Order to election of Senior Deputy Mayor and Deputy Mayor challenged in High Court
चंडीगढ़ नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के बाद अब सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव कराने संबंधी डीसी के नोटिस को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दे दी गई है। याचिका पर सोमवार को ही सुनवाई का आग्रह किया गया था लेकिन हाईकोर्ट ने इससे इन्कार करते हुए मंगलवार को तय की है। आप व कांग्रेस गठबंधन के सांझा उम्मीदवार कांग्रेस के पार्षद गुरप्रीत सिंह व निर्मला देवी की तरफ से दायर याचिका में 23 फरवरी को डीसी द्वारा जारी आदेश को चुनौती दी गई है। 

विज्ञापन


आदेश के तहत सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव 27 फरवरी को तय किया गया था। याचिका में कहा गया कि मेयर ने पदभार संभाला ही नहीं तो डीसी सीनियर डिप्टी व डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए कैसे आदेश जारी कर सकते हैं। तय प्रावधानों के मुताबिक मेयर ही सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव करवाता है। ऐसे में डीसी के चुनाव कराने संबंधी आदेश पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं की तरफ से कहा गया कि मंगलवार को 11 बजे चुनाव तय किया गया है और ऐसे में आज ही इस मामले पर सुनवाई की जाए। हाईकोर्ट ने लंबित याचिका में सुनवाई करने से इन्कार करते हुए कहा कि नए सिरे से याचिका दायर की जाए। ऐसे में अब मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed