{"_id":"5fff236e8ebc3e30b777873c","slug":"order-for-investigation-against-policemen-who-put-pressure-on-complainant-chandigarh-news-pkl400536429","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतकर्ता पर दबाव डालने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ अदालत ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतकर्ता पर दबाव डालने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ अदालत ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीबीआई अदालत ने महिला शिकायतकर्ता पर बयान बदलने के लिए दबाव डालने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीबीआई को जांच करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने 15 दिनों के अंदर जांच कर रिपोर्ट दायर करने को कहा है।
दरअसल, रिश्वत मामले में एक महिला शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मियों पर बयान बदलने के लिए धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला ने हेड कांस्टेबल राम कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत के साथ सीडी पेश की है, जिसमें पुलिसकर्मी महिला को बयान बदलने के लिए दबाव डाल रहे हैं। महिला ने शिकायत में उल्लेख किया कि वह पहले भी सीबीआई को शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। मामले की अगली सुनवाई 9 फरवरी को होगी।
मामला 23 मई 2017 का है। सीबीआई ने सारंगपुर पुलिस थाने में राम कुमार को महिला शिकायतकर्ता से 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पति को रिश्तेदार से मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार किया था। मारपीट मामले में सहारनपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसकी जांच राम कुमार कर रहा था। सीबीआई जांच में पाया गया था कि 18 हजार रुपये की मांग की गई थी, लेकिन बाद में 10 हजार में सौदा तय हुआ था।