{"_id":"54c8dd0a5c954a75797db907f0fed841","slug":"order-for-chemists-to-keep-record-of-h-1-medicines","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर संचालकों के लिए ये नया फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर संचालकों के लिए ये नया फरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
Updated Sun, 06 Jul 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग विभाग हरियाणा ने एडिक्शन करने वाली दवाइयों पर नजर रखने रखने के लिए केमिस्टों को एच-वन में 46 दवाइयों को तीन साल तक रिकार्ड रखने के आदेश दिए हैं। यह जानकारी ड्रग निरीक्षक सुनील दहिया ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नए कानून के मुताबिक केमिस्ट 46 दवाइयों को बिना डाक्टर की पर्ची के मरीज को नहीं दे सकता। उन्हें तीन वर्ष तक ऐसी दवाओं का रिकार्ड भी अपने पास रजिस्टर में रखना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केमिस्ट को रजिस्टर में मरीज का नाम, डाक्टर का नाम सहित अन्य विवरण न केवल लिखने होगे बल्कि रजिस्टर को तीन साल तक संभाल कर भी रखना होगा।
विज्ञापन
दहिया ने बताया कि सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑरगनाइजेशन डीसीआर की ओर से जारी आदेशों में केमिस्ट की दुकानों पर एंटीबायटिक दवाइयों में मरीजों के साथ डाक्टर का रिकार्ड भी रखना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि रोजाना कमिस्टों द्वारा बेची जाने वाली एटिंबैटिक दवाईयां लिखने वाले डाक्टरों और मरीज का नाम, बिल व सीरियल नंबर की पूरी जानकारी रजिस्टर में लिखनी होगी।
एंटीबैटिक तथा नारकोटिक्स दवाईयों के लंबे समय तक व जरूरत से ज्यादा प्रयोग करने से शरीर के अंगों पर प्रतिकूल प्रभाव पडता है इसलिए इन दवाइयों पर नजर रखने के आदेश जारी किये गये है।
उन्होंने बताया कि एच 1 में शामिल दवाईयों में अलग रंग से आर एक्स लिखना होगा। इसके अलावा शराब से सिगरेट के पैकेटों की भांति चेतावनी भी लिखनी पडे़गी।
उन्होने बताया कि एच-1 कैटागरी दवाईयों में ह्दय रोग, टीबी, किडनी के अलावा प्रयोग में लाई जाने वाली हैवी एटिंगोटिक्स, अधिक बनाने वाली नींद की गोलियां शामिल हैं।
इसके अलावा डैरीपैनम, पैट्रांजोसिल, हाईड्रोक्लाईड, मैक्सीफलो, क्रासरीन, ट्रोमाटोल, जोलपिडेम व अल्ट्राजोलम इत्यादि दवाइयां सूची में शामिल है जिनकी बिक्री पर विभाग पैनी नजर रखेगा।