फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition Parties Waiting for Captain Amarinder Singh Next Step

राजनीति: पंजाब कांग्रेस में बदलते समीकरणों पर विपक्ष की नजर, कैप्टन के अगले कदम का इंतजार

Tue, 21 Sep 2021 12:25 PM IST
निवेदिता वर्मा अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 Sep 2021 12:25 PM IST
सार

विपक्षी नेताओं का मानना है जो हालात अभी बने हुए हैं उससे पंजाब कांग्रेस में अभी कुछ शांत होने वाला नहीं है। इधर, जिस तरीके से पार्टी आलाकमान ने कैप्टन को मजबूर कर इस्तीफा लिया है उससे एक बात तो तय हो गई है कि जल्द ही वह कोई बड़ा फैसला लेंगे।

विज्ञापन
Opposition Parties Waiting for Captain Amarinder Singh Next Step
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे और चरणजीत चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पंजाब कांग्रेस में लगातार समीकरणों के बदलने की संभावनाएं बनी हुई हैं। इसके साथ ही अलग-थलग पड़े कैप्टन पर भी विपक्षी नेताओं की पूरी नजर है। कैप्टन के अगले कदम से पंजाब कांग्रेस में बनने-बिगड़ने वाले समीकरणों का राज्य की सियासत पर बड़ा असर पड़ेगा। इसको भाजपा, आप और शिअद मौके रूप में देख रहा है।
विज्ञापन


विपक्षी नेताओं का मानना है जो हालात अभी बने हुए हैं उससे पंजाब कांग्रेस में अभी कुछ शांत होने वाला नहीं है। इधर, जिस तरीके से पार्टी आलाकमान ने कैप्टन को मजबूर कर इस्तीफा लिया है उससे एक बात तो तय हो गई है कि जल्द ही वह कोई बड़ा फैसला लेंगे। यदि वह कांग्रेस में ही रहकर अपने विरोधियों को परास्त करने का प्रयास करते हैं तो भी सियासती समीकरणों में बदलाव आएगा जिसका सीधा फायदा किसी न किसी विपक्षी दल को होगा। इसी कारण से विपक्षी नेता भी कैप्टन पर हमलावर होने के बजाय सीधे-सीधे कांग्रेस पार्टी को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - अदाकारी: नीरज चोपड़ा ने एक विज्ञापन में निभाए पांच किरदार, हैरान फैंस बोले- अब एक्टर्स का कॅरियर संकट में 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की ओर से भी अभी तक ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की गई जिसमें उन्होंने कैप्टन को घेरा है। उन्होंने अपने बयानों में सिर्फ कांग्रेस पर ही सवाल खड़े किए हैं। इधर आम आदमी पार्टी की तरफ से भी सीधे कैप्टन पर सियासी हमला नहीं किया गया है। पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने पंजाब कांग्रेस में हुए इस बदलाव पर कहा है कि कांग्रेस पार्टी अब डूबता जहाज है। भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने भी पूरे प्रकरण पर सिद्धू व कांग्रेस को ही निशाने पर लिया है।


इन कांग्रेसी दिग्गजों को मिली निराशा
कैप्टन को हटाने और चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने के बाद सुनील जाखड़ व सुखजिंदर रंधावा जैसे कई कांग्रेसी दिग्गजों की हसरतें धराशायी हुई हैं, जिसके बाद सियासी जानकार यह मान रहे हैं कि अभी पंजाब कांग्रेस में समीकरण और बदलेंगे। इसका सीधा फायदा भाजपा, शिअद और आप को मिलेगा।

सक्रिय मोड में आए कैप्टन
इस्तीफे के बाद कैप्टन भी सक्रिय मोड में आ गए हैं। सोनिया गांधी को अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी के लिए लिखी गई चिट्ठी के साथ ही उन्होंने नए मुख्यमंत्री से रुके कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा है। उनकी इस सक्रियता के बाद यह माना जा रहा है कि वह अपने विरोधियों को आसानी से छोड़ने वाले नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed