{"_id":"58b536644f1c1b3f068308a6","slug":"operator-saved-many-people-life-breakage-in-rail-track-superfast-jalandhar-delhi-express-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेटर की बहादुरी ने बचा लीं हजारों जिंदगियां, टूटी हूई पटरी से गुजरने से बची ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेटर की बहादुरी ने बचा लीं हजारों जिंदगियां, टूटी हूई पटरी से गुजरने से बची ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
Updated Wed, 01 Mar 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक पर खड़ी ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ऑपरेटर की बहादुरी ने हजारों जिंदगियां बचा लीं। पटरी टूट गई थी, अगर उसके ऊपर से ट्रेन गुजर जाती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। घटना हरियाणा के अंबाला का है। बराड़ा में तंदवाल रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर (अंबाला की ओर) रेल पटरी टूट गई। इसी दौरान रेलवे के एक ऑपरेटर ने इस टूटे हुए हिस्से को देखा और गैंगमैन को सूचना दी।
गैंगमैन ने रेल लाइन पर लाल झंडी आदि लगाकर किसी तरह से ट्रेन को रुकवाया। इससे हादसा टल गया। तंदवाल रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन एक जगह से अचानक टूट गई। इसी दौरान एक मालगाड़ी के आने का समय था, जबकि इसके बाद सुपरफास्ट जालंधर-दिल्ली एक्सप्रेस के आने वाली थी। ऑपरेटर बिल्लू ने इसकी जानकारी गैंगमैन जवाहर को दी। जवाहर भी आनन-फानन में मौके पर पहुंचा और देखा कि पटरी टूटी हुई है।
इसी दौरान उसने रेल लाइन पर लाल झंडी लगा दी, जबकि इसी दौरान मालगाड़ी भी इसी लाइन पर आ गई। गैंगमैन जवाहर ने भी झंडी से आगे जाकर पटाखे बजाने (सिगनल देना) शुरू किए, ताकि गाड़ी के चालक को स्थिति का आभास हो सके। गैंगमैन के इशारे को मालगाड़ी को रोक दिया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पटरी के टूटे हुए हिस्से को जोड़कर रेल आवागमन सुचारू किया गया।