फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Operation Eagle: Major action on 512 drug hotspots, 82 arrested in Punjab

ऑपरेशन ईगल: नशे के 512 हॉटस्पॉट्स पर बड़ी कार्रवाई, पंजाब में 82 गिरफ्तार

Wed, 07 Aug 2024 07:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
Operation Eagle: Major action on 512 drug hotspots, 82 arrested in Punjab
-4000 से अधिक पुलिसकर्मियों ने पंजाब भर में चलाया विशेष तलाशी अभियान
विज्ञापन

-518 टीमों ने मारे छापे, 419 जगह की गई थी नाकाबंदी, 61 एफआईआर दर्ज
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने बुधवार को नशे के हॉटस्पॉट्स पर शिकंजा कसा। राज्य भर में नशे और नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त वाली जगहों पर व्यापक राज्य स्तरीय घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) ईगल-5 चलाया गया। 4000 से अधिक पुलिसकर्मियों की संख्या वाली 518 पुलिस टीमों ने नशे के 512 हॉटस्पॉट्स पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस दौरान नशे के हॉटस्पॉट्स और इनके आसपास 419 नाके लगाए गए। स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीमों ने 82 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 61 एफआईआर दर्ज की हैं।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर यह ऑपरेशन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। इस दौरान रेंज अधिकारियों और सीपी और एसएसपी को व्यक्तिगत रूप से इस विशेष कार्रवाई की निगरानी करने के निर्देश दिए गए थे। स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस कमिश्नर और सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस ने अपने-अपने जिलों में नशे के हॉटस्पॉट्स की पहचान करके सुव्यवस्थित तरीके से ऑपरेशन को अंजाम देने के संबंध में योजना बनाने और एसपी व डीएसपी रैंक के अधिकारी की अगुवाई में ऐसे क्षेत्रों में छापे मारे, जो नशा तस्करों के लिए पनाहगाह और सुरक्षित ठिकाने बन चुके हैं।
विज्ञापन


3741 संदिग्धों की जांच
पुलिस टीमों ने 3741 संदिग्ध लोगों की जांच करके उनके विवरण की पुष्टि करने के अलावा चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन के दौरान 270 ग्राम हेरोइन, 15210 रुपये की ड्रग मनी, 74 किलो भुक्की, 2 किलो गांजा, 1868 नशीली गोलियां और भारी मात्रा में अवैध शराब और लाहन बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed