{"_id":"593598304f1c1b831c9c7fad","slug":"operation-blue-star-army-deployed-15-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन ब्लू स्टार: बरसी आज, सेना की 15 कंपनियां तैनात, अमृतसर बंद का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन ब्लू स्टार: बरसी आज, सेना की 15 कंपनियां तैनात, अमृतसर बंद का एलान
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Tue, 06 Jun 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Security Alert in Punjab
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी है। इसे लेकर पूरे पंजाब में अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर प्रदेश में अर्द्धसैनिक बलों की 15 कंपनियां तैनात की गई हैं। इनमें से सात कंपनियां तो अमृतसर में ही तैनात है। इसके अलावा 4500 पुलिसकर्मी भी शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। गर्मख्याली संगठनों ने मंगलवार को अमृतसर बंद का एलान किया है। गौरतलब है कि आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर श्री अकाल तख्त साहिब पर भोग पड़ेगा।
अलगाववादी समर्थित नारे लगाए
दल खालसा के लोग रंजीत एवेन्यू ए ब्लाक गुरुद्वारे से श्री अकाल तख्त साहिब तक गुरु की फौज बनकर अरदास करने गए, वहीं गर्मख्याली दल के नेता सिमरनजीत सिंह मान ने अपने साथियों के साथ जुलूस की शक्ल में स्वर्ण मंदिर के अंदर और बाहर अलगाववादी समर्थित नारे लगाए।
पिछली बार लहराई गई थीं तलवारें
ब्लू स्टार की बरसी पर श्री हरमंदिर साहिब के भीतर एसजीपीसी ने स्पेशल टास्क फोर्स लगाई है, वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के आसपास स्पेशल सेवादारों को लगाया गया है। पिछली बार श्री अकाल तख्त साहिब के पास तलवारें लहराई गई थीं। इस बार ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए एसजीपीसी ने स्पेशल सुरक्षा का बंदोबस्त किया है।