फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Operation Blue Star, army deployed 15 companies

आपरेशन ब्लू स्टार: बरसी आज, सेना की 15 कंपनियां तैनात, अमृतसर बंद का एलान

Tue, 06 Jun 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 06 Jun 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Operation Blue Star, army deployed 15 companies
Security Alert in Punjab - फोटो : File Photo
छह जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी है। इसे लेकर पूरे पंजाब में अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर प्रदेश में अर्द्धसैनिक बलों की 15 कंपनियां तैनात की गई हैं। इनमें से सात कंपनियां तो अमृतसर में ही तैनात है। इसके अलावा 4500 पुलिसकर्मी भी शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। गर्मख्याली संगठनों ने मंगलवार को अमृतसर बंद का एलान किया है। गौरतलब है कि आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर श्री अकाल तख्त साहिब पर भोग पड़ेगा। 
विज्ञापन


अलगाववादी समर्थित नारे लगाए 
दल खालसा के लोग रंजीत एवेन्यू ए ब्लाक गुरुद्वारे से श्री अकाल तख्त साहिब तक गुरु की फौज बनकर अरदास करने गए, वहीं गर्मख्याली दल के नेता सिमरनजीत सिंह मान ने अपने साथियों के साथ जुलूस की शक्ल में स्वर्ण मंदिर के अंदर और बाहर अलगाववादी समर्थित नारे लगाए। 
विज्ञापन


पिछली बार लहराई गई थीं तलवारें
ब्लू स्टार की बरसी पर श्री हरमंदिर साहिब के भीतर एसजीपीसी ने स्पेशल टास्क फोर्स लगाई है, वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के आसपास स्पेशल सेवादारों को लगाया गया है। पिछली बार श्री अकाल तख्त साहिब के पास तलवारें लहराई गई थीं। इस बार ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए एसजीपीसी ने स्पेशल सुरक्षा का बंदोबस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed