फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   OP Dhankar Statement on Clash in Congress

23 को पदभार ग्रहण करेंगे ओपी धनखड़, बोले- दूसरे राज्यों में कांग्रेस की कलह का होगा फायदा

Wed, 22 Jul 2020 12:19 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 22 Jul 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
OP Dhankar Statement on Clash in Congress
फाइल फोटो
भाजपा ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा है कि कार्यकर्ता की यात्रा साधारण से असाधारण हो सकती है। इस पार्टी में एक सामान्य से परिवार से आने वाला कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है। धनखड़ विधायक दल की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आपसी कलह से उनका कुनबा टूट रहा है वो चाहे मध्यप्रदेश हो या राजस्थान हर जगह कार्यकर्ता कांग्रेस को छोड़कर जा रहे हैं। राजनीतिक रूप से हरियाणा में भी हमें इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें साधनहीन साधारण से साधारण परिवार का कार्यकर्ता भी अगर चुनाव लड़ना चाहे तो पार्टी उसको सभी साधन उपलब्ध करवाती है। यहां सबको बिना मांगे ही मिलता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में दूसरी बार भाजपा को सरकार के लिए चुनकर भेजा है। हमारा फर्ज बनता है, अपनी क्षमताओं का सौ प्रतिशत उपयोग कर अपना सर्वश्रेष्ठ जनता की सेवा में दें। हमारे कामों का विपक्ष विरोध कर रहा है, वह विपक्ष से पूछना चाहते हैं कि अगर किसान अपनी मर्जी से अपनी फसल को सड़क के किनारे बेचना चाहता है तो क्या उसे रोकना चाहिए। यह किसान के लिए अवसर की तरह है, आजादी की तरह है। मोदी सरकार का यह फैसला किसान के हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 को रोहतक कार्यालय में पदभार ग्रहण
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ 23 जुलाई को रोहतक स्थित भाजपा कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर सीएम, प्रदेश प्रभारी, संगठन मंत्री, कैबिनेट, राज्य मंत्री, विधायक, नेता व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed