फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   only one woman will go Parliament from Punjab

पंजाब में महिला प्रत्याशी 4, इसमें 3 की हार

Fri, 16 May 2014 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 May 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
only one woman will go Parliament from Punjab

पंजाब के मतदाताओं ने इस बार सिर्फ एक महिला को संसद में भेजा है। पिछली बार प्रदेश से चार महिलाएं सांसद बनने में कामयाब हुई थीं। उस समय प्रतिशत के हिसाब से भी देश में सबसे ज्यादा महिलाएं पंजाब से चुनी गई थीं।

विज्ञापन


इस बार लोकसभा चुनाव में प्रमुख पार्टियों- कांग्रेस और अकाली दल ने दो-दो महिलाओं को टिकट दिया था। कांग्रेस से अंबिका सोनी और परनीत कौर मैदान में थीं। परनीत कौर लगातार तीन बार से सांसद थीं।
विज्ञापन


वहीं, शिअद ने हरसिमरत कौर बादल और परमजीत कौर गुलशन को मैदान में उतारा था। हरसिमरत दूसरी और गुलशन तीसरी बार चुनाव जीतने की तैयारी में थीं। इनमें से सिर्फ हरसिमरत ही मामूली अंतर से जीत सकीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला में परनीत कौर, श्री आनंदपुर साहिब से अंबिका सोनी और फरीदकोट से गुलशन चुनाव हार गईं हैं। आम आदमी पार्टी ने भी दो महिलाओं को टिकट दिया था। इनमें जालंधर से ज्योति मान और होशियारपुर से यामिनी गोमर शामिल थीं, लेकिन दोनों ही हार गईं।

महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने के मामले में पंजाब पिछली बार सबसे आगे रहा था। यहां से चार महिलाएं परनीत कौर, संतोष चौधरी, हरसिमरत कौर बादल व परमजीत कौर गुलशन जीत कर संसद पहुंची थीं।


इस बार मतदाताओं ने सिर्फ एक महिला उम्मीदवार को ही जिताया। पंजाब से पहली बार 1967 के चुनाव में दो महिलाओं राजमाता महिंदर कौर और निरलेप कौर ने संसद में दस्तक दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed