फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online Nominations for Baroda By Election

बरोदा उपचुनाव: डिजिटल नामांकन भरे जाएंगे, फीस भी ऑनलाइन होगी जमा, यहां पढ़ें नए नियम

Tue, 06 Oct 2020 09:55 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 06 Oct 2020 09:55 AM IST
सार

  • प्रत्याशी को प्रिंट निकालकर रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा कराना होगा
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की

विज्ञापन
Online Nominations for Baroda By Election
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा में बरोदा उपचुनाव के लिए नामांकन डिजिटल तरीके से होंगे। कोरोना महामारी के कारण पहली बार यह प्रावधान किया गया है। फीस भी ऑनलाइन जमा होगी। प्रत्याशी को बाद में प्रिंट निकालकर रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा कराना होगा। सोमवार को उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से फीडबैक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से या सोशल मीडिया पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करेगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। चुनाव आयोग की तरफ से पर्यवेक्षक लगाए जाने हैं। उनके प्रशिक्षण व अन्य जानकारी के लिए बैठक की गई।
विज्ञापन


हरियाणा से देश में हो रहे चुनाव व उपचुनाव में 8 आईएएस, 5 आईपीएस, 13 आईआरएस की ड्यूटी लगाई गई है। बरोदा में निष्पक्ष के साथ-साथ सुरक्षित चुनाव करवाना प्राथमिकता रहेगा। मतदाताओं को विश्वास दिलाना है कि उनको मतदान के दौरान कोरोना नहीं होगा। कोविड-19 से वोटिंग पर असर न हो इसके लिए तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल ने बताया कि पोलिंग पार्टी को पीपीई किट, ग्लब्ज और सैनिटाइजर उपलब्ध कराने का बंदोबस्त किया जा रहा है। अभी तक एक मतदान केंद्र पर 1500 मतदाता होते थे, लेकिन इस बार 1000 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। मतदान के लिए समय अवधि बढ़ाई गई है, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

बरोदा में पहले 223 मतदान केंद्र थे और अब 280 मतदान केंद्र बना दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed