{"_id":"e7dbd26334bcbcdfe0514f94ce7adc9d","slug":"online-lab-reports-in-pgi-chandigarh-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"PGI में लैब रिपोर्ट के लिए कतार में लगने की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PGI में लैब रिपोर्ट के लिए कतार में लगने की जरूरत नहीं
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Jul 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब लैब रिपोर्ट के लिए आपको पीजीआई में कतार लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पीजीआई ने मंगलवार से बायोकेमेस्ट्री की लैब रिपोर्ट ऑनलाइन कर दी है।
विज्ञापन
अब कोई भी मरीज घर बैठे अपनी लैब रिपोर्ट डाउनलोड कर सकता है। उसका प्रिंट निकालकर सीधे डाक्टर को दिखा सकता है। बायोकेमेस्ट्री रिपोर्ट के लिए लोगों को करीब तीन से चार घंटे का इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन
ऐसे मिलेगी रिपोर्ट
पीजीआई की वेबसाइट www.pgimer.edu.in साइट पर लॉग इन करें। उसके बाद पेशंट केयर सर्विस में लैब रिपोर्ट पर क्लिक करें। पेज ओपेन हो जाएगा। उसमें आप अपनी कैटेगिरी चुनिए। इसमें पेड, स्टाफ और फ्री की कैटेगिरी है। पेड यानी आम मरीज। मरीज को अपने कार्ड पर लिखा 12 डिजिट का सीआर नंबर भरना होगा।
विज्ञापन
उसके बाद पेमेंट रसीद का बिल नंबर भरना होगा। उसके बाद ओटीपी नंबर यानी वन टाइम पासवर्ड डालना होगा। यह पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। ओटीपी नंबर डालने के बाद आप अपनी रिपोर्ट देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। ऑनलाइन रिपोर्ट डाउनलोड करने के लिए मरीजों को समय का खास ध्यान रखना होगा। 15 दिन पुरानी रिपोर्ट मरीजों को नहीं मिल सकेगी।
यदि ओटीपी नंबर नहीं है तो रजिस्टर्ड करवाएं
यदि आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है या फिर ओटीपी नंबर नहीं आया है तो न्यू ओपीडी के सेकेंड फ्लोर पर जूनियर मेडिकल रिकार्ड अफसर या फिर सीनियर मेडिकल रिकार्ड आफिसर से संपर्क कर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवा दें।
रजिस्टर्ड होते ही मोबाइल पर ओटीपी नंबर भेज दिया जाएगा। कंप्यूटर से डाउनलोड की गई रिपोर्ट पर किसी के सिग्नेचर नहीं होंगे। इसका इस्तेमाल किसी भी कानूनी मामलों में प्रयोग नहीं किया जा सकेगा।
अन्य रिपोर्ट भी होंगी ऑनलाइन
पीजीआई प्रवक्ता के मुताबिक अभी सिर्फ बायोकेमेस्ट्री लैब की टेस्ट रिपोर्ट ऑनलाइन की गई। बाद में हीप्टोलॉजी व अन्य डिपार्टमेंट की रिपोर्ट भी ऑनलाइन करने की योजना है।