फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online Exam for 520 Posts of Constable Recruitment in Chandigarh Police

520 पदों पर भर्ती, 36 हजार ने क्लीयर किया फिजिकल टेस्ट, अब नवंबर में ऑनलाइन एग्जाम

Mon, 01 Oct 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 Oct 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
Online Exam for 520 Posts of Constable Recruitment in Chandigarh Police
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
युवाओं के लिए खुशखबरी है। 520 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए नवंबर के आखिरी सप्ताह में ऑनलाइन परीक्षा होने जा रही है। डीजीपी ने बताया कि यह परीक्षा 25 और 26 नवंबर तक करा हर हाल में दी जाएगी, जो भी उम्मीदवार फिजिकल पास कर चुके हैं, वे ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी कर लें। चंडीगढ़ पुलिस उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराने का इंतजाम कर रही है।
विज्ञापन


इसके तहत उस कंपनी से भी करार हो चुका है, जिसकी देखरेख में यह ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। डीजीपी ने बताया कि ऑनलाइन पेपर के लिए मोहाली, पंचकूला और चंडीगढ़ में सेंटर बनाए जाएंगे। परीक्षा के दौरान पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। नकल रोकने के लिए पुलिस प्रशासन उम्मीदवारों के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगाएगा। आधार कार्ड चेक करने के अलावा उम्मीदवारों के फिंगर प्रिंट भी लिए जाएंगे।  
विज्ञापन

   
36 हजार कैंडीडेट्स ने पास किया है फिजिकल
दिसंबर 2014 में चंडीगढ़ पुलिस ने 520 कांस्टेबलों की भर्तियां निकाली थीं। इसमें करीब 2.40 लाख लड़के और लड़कियों आवेदन किया था। इनमें ज्यादातर आवेदक पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ के थे। मार्च-2017 में चंडीगढ़ पुलिस ने फिजिकल टेस्ट करना शुरू किया। इसमें कुल 36 हजार युवा पास हुए थे। इनमें लड़के-लड़कियां दोनों शामिल हैं। फिजिकल टेस्ट के दौरान करीब 320 युवाओं को डोप टेस्ट के चलते उन्हें बाहर निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नहीं होने से युवा हो रहे थे परेशान
पिछले करीब तीन साल से लटकी भर्ती के लिए पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के कैंडीडेट काफी पेरशान थे। इसके चलते वह आए दिन सेक्टर-9 स्थित पुलिस हेडक्वार्टर में आला अधिकारियों से मिलने आते थे ताकि पता चल सके कि आखिरकार यह परीक्षा कब होनी है लेकिन हर बार उन्हें यह आश्वासन दिया जाता था कि बहुत जल्द ही ऑनलाइन पेपर कराया जाएगा।


पिछले कुछ समय से 520 कांस्टेबलों की भर्ती की परीक्षा रुकी हुई थी, जिसे अब कराने की तैयारी शुरू हो चुकी है, ऑनलाइन परीक्षा 25, 26 नवंबर तक कराने की पूरी उम्मीद है।
- संजय बेनीवाल, डीजीपी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed