{"_id":"7f831ab383aeba5fa342870abf3167fd","slug":"online-exam-duty-system-by-punjab-school-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एग्जाम ड्यूटी कैंसिल नहीं करा सकेंगे टीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एग्जाम ड्यूटी कैंसिल नहीं करा सकेंगे टीचर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Feb 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कोई भी टीचर सियासी सिफारिश के बल पर अपनी एग्जाम ड्यूटी कैंसिल नहीं करवा सकेगा। इस बार पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ऑनलाइन एग्जाम ड्यूटी लगाएगा। जिसके बाद सिस्टम लॉक कर दिया जाएगा। फिर जिलास्तर पर ड्यूटी बदलना संभव नहीं होगा।
यह फैसला शिक्षामंत्री के गांव मलूका में हुई मीटिंग में लिया गया। मार्च में शुरू होने जा रही पंजाब बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियों को मीटिंग में अंतिम रूप दिया गया। बेहतर तालमेल के लिए इसमें बोर्ड और शिक्षा विभाग, दोनों के अधिकारी शामिल थे।
परीक्षाओं के दौरान अभी तक डीईओ अपने स्तर पर एग्जाम ड्यूटियां लगाते थे। जिन टीचरों की ड्यूटी दूर के सेंटर पर लग जाती थी, उनमें से कुछ सिफारिश के बल पर ड्यूटी कैंसिल करवा लेते थे या बदलवा लेते थे। अब ऐसा नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
डीईओज को कहा गया है कि वे हर सेंटर के लिए टीचरों का पैनल बनाकर बोर्ड को भेजेंगे। जिसमें कुछ अतिरिक्त टीचर भी होंगे, जिन्हें आपात स्थिति में जिम्मेदारी दी जा सकेगी। बोर्ड उस पैनल में से टीचरों की ड्यूटी लगाएगा। जिसे जिलास्तर पर बदलना संभव नहीं होगा।
डीईओज को हिदायत दी गई है कि साफ छवि वाले टीचरों को ही एग्जाम ड्यूटी में लगाया जाए। जल्द से जल्द वे संवेदनशील स्कूलों की पहचान करें।
इस बार बोर्ड ने नई व्यवस्था की है कि पेपर बैंकों के जरिए भेजे जाएंगे। इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी और स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के साथ समझौता किया गया है।