{"_id":"1116117bba4a674e030704d49091fdc1","slug":"online-application-invited-for-hscst-fellowship-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएससीएसटी फेलोशिप के लिए आवेदन मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएससीएसटी फेलोशिप के लिए आवेदन मांगे
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 Oct 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एचएससीएसटी) ने फेलोशिप कार्यक्रम-2015/1 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
आवेदन 9 नवंबर को शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मेधावी और प्रतिभावान विद्यार्थियों को विज्ञान विषयों- लाइफ साइंस, फिजिकल साइंस, केमिकल साइंस, मैथेमैटिकल साइंस और अर्थ एटमॉस्फियरिक ओशियन और प्लैनेटरी साइंस में अनुसंधान के प्रति आकर्षित करने के लिए अनुसंधान फेलोशिप दी जा रही है।
विज्ञापन
विभाग की वेबसाइट http://www.dstharyana.org पर पात्रता मानदंडों का विवरण, नियम व शर्तें और आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन