फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One lakh cheated by pretending to refund 9500 rupees

साढ़े नौ हजार रिफंड करने का झांसा देकर एक लाख की ठगी

Sat, 05 Jun 2021 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
One lakh cheated by pretending to refund 9500 rupees
चंडीगढ़। सेक्टर-49 में बैंक अधिकारी बनकर शातिर ने एक व्यक्ति को साढ़े नौ हजार रुपये रिफंड करने का झांसा देकर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। सूचना पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 420 (धोखाधड़ी) और 120बी (साजिश रचना) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बलदेव राज पॉल ने बताया कि वह सेक्टर-49 में परिवार समेत रहते हैं। उन्होंने अपने मंथली कार्ड एप में फोन पे के जरिए गलती से सिटी बैंक से साढ़े नौ हजार रुपये जमा हो गए। इसके बाद एप के कस्टमर केयर पर बात की तो बताया गया कि पैसे बैंक में लौटा दिए जाएंगे। इसके बाद सिटी बैंक ने बताया कि पैसे वापस नहीं आए हैं। वहीं, फोन पे ने भी कहा कि उसके पास भी कोई पैसा नहीं आया है। आप दूसरे बैंक के खाते में अपना पैसा चेक कर लें। इसके बाद उन्होंने इंटरनेट से 19 अगस्त 2019 को फोन पे का कस्टमर केयर नंबर निकालकर कॉल किया। कॉल पर शख्स ने कहा कि आपके पैसे आ गए हैं, लेकिन उन्हें अपने खाते के आखिरी 4 डिजिट बताने होंगे। इसको बताने के बाद उसने कहा कि आपके फोन पर एक मैसेज आ रहा है, उसे 30 सेकंड के अंदर हमें फारवर्ड कर दें। बलदेव ने जैसे ही मैसेज भेजा तो थोड़ी देर में खाते से 50-50 हजार की दो ट्रांजेक्शन हो गईं। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत बैंक से की, जिसमें पता चला कि उनके खाते से कटी रकम पेटीएम बैंक से ट्रांसफर हुई है। सेक्टर 49 थाना पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed