फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One held with 1.7 lakh ml of illicit liquor and 10 liters of spirit

Chandigarh News: 1.7 लाख एमएल अवैध शराब और 10 लीटर स्पिरिट के साथ एक काबू

Thu, 29 Jun 2023 04:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 Jun 2023 04:42 PM IST
विज्ञापन
One held with 1.7 lakh ml of illicit liquor and 10 liters of spirit
नंगलभूर पुलिस ने कंदरोड़ी मोड़ पर नाका लगाकर किया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। नंगलभूर पुलिस ने कंदरोड़ी मोड पर नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार व्यक्ति को 1,07,250 एमएल अवैध शराब और 10 लीटर स्पिरिट के साथ काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीनानगर के अवांखा निवासी जोनी के तौर पर हुई है। नंगलभूर थाना प्रभारी शोहरत मान ने बताया कि पुलिस ने नंगलभूर थाने के अधीन पड़ते एरिया कंदरोडी मोड पर नाका लगाया था। नाके के दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बाइक पर आया व्यक्ति नाके से पीछे ही रुक गया। पुलिस ने शक के आधार पर बाइक सवार व्यक्ति को पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास से 1,07,250 एमएल अवैध शराब और 10 लीटर स्पिरिट बरामद की गई। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि यह व्यक्ति बाइक पर छन्नी साइड से शराब लेकर दीनानगर जाने को बाया घरोटा साइड होकर जा रहा था। नंगलभूर थाने की पुलिस ने बाइक व शराब कब्जे में लेकर अवांखा निवासी जोनी के खिलाफ 61-1-14 एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed