फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One Country One Language, Gurdas Maan in Gurudwara at Sultanpur Lodhi, Kapurthala

गुरुघर में नतमस्तक हुए और बर्तन मांजते दिखे गुरदास मान, बोले- निजी राय को तूल क्यों दिया जा रहा

Fri, 27 Sep 2019 10:02 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 27 Sep 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
One Country One Language, Gurdas Maan in Gurudwara at Sultanpur Lodhi, Kapurthala
गुरदास मान - फोटो : अमर उजाला
मशहूर सिंगर गुरदास मान गुरुघर में नतमस्तक हुए। पंगत में बैठकर लंगर करने के बाद बर्तन भी मांजे। साथ ही कनाडा में दिए बयान पर अपनी बात भी रखी। एक राष्ट्र एक भाषा की हिमायत कर विवादों में घिरे गुरदास मान का कहना है कि रब सबको राजी रखे, सबकी रूह ताजी रखे। वह बुधवार रात को जालंधर के होटल रेडिसन में रुके थे।
विज्ञापन


नकोदर में डेरा बाबा मुराद शाह रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत की। मान ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि मेरी निजी राय को लोग इतना पकड़कर क्यों बैठ गए हैं। यह छोटी छोटी बातों में कुछ नहीं रखा। रब सबको बुद्धि बख्शे, प्यार बख्शे, सद्भावना बख्शे। क्या शरारती लोग उनका विरोध कर रहे हैं, इस पर मान ने कहा कि शरारती तो सब जगह ही हैं।
विज्ञापन


गुरदास मान वीरवार को नकोदर में रहे, जहां स्थित डेरा बाबा मुराद शाह के मुख्य सेवादार हैं। लाखों श्रद्धालु वीरवार को साई लाडी शाह जी का जन्मदिन मनाने पहुंचे। मान बुधवार को ही कनाडा से लौटे हैं, जहां पर एक भाषा एक राष्ट्र को लेकर उनका खासा विरोध हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंगत में लगकर मान ने लंगर ग्रहण करके बर्तन साफ किए

गुरदास मान बुधवार देर रात ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब पहुंचे। पीली पगड़ी बांधकर दोनों हाथ जोड़कर सपरिवार गुरदास मान गुरुघर में नतमस्तक हुए। जिस समय मान गुरुद्वारा परिसर पहुंचे, उस समय अरदास हो रही थी। इसके बाद वह अरदास में शामिल हुए। गुरुघर की पूरी धार्मिक रीति-रिवाजों के पूरा होने तक आम श्रद्धालु की तरह परिसर में मौजूद रहे। बुधवार रात करीब नौ बजे गुरुद्वारा श्री बेर साहिब पहुंचे गुरदास मान को मैनेजर सतनाम सिंह रियाड़ ने सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया, जिसे मान ने पूरी श्रद्धा के साथ पगड़ी के रूप में धारण किया।

इसके बाद उन्होंने पावन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के विश्राम तक की कार्रवाई में हिस्सा लिया और करीब डेढ़ घंटे तक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में बैठकर कीर्तन श्रवण किया। गुरदास मान ने लंगर हाल में पंगत में बैठकर लंगर छका और फिर बर्तन साफ करने की सेवा की। फिर उन्होंने डेरा बाबा मुराद शाह ट्रस्ट नकोदर की ओर से गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के मैनेजर सतनाम सिंह रियाड़ को 15 लाख रुपये की राशि का चेक श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की तैयारियों के लिए चल रहे विकास कार्यों के लिए भेंट किया।

इस दौरान एसएसपी कपूरथला सतिंदर सिंह सुरक्षा के लिए साये की तरह गुरदास मान के साथ रहे। डीएसपी सरवन सिंह बल, एसएचओ इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह की अगुवाई में गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के बाहर कडे़ सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। गुरदास मान के साथ डेरा बाबा मुराद शाह नकोदर के ट्रस्टी भी मौजूद रहे। इस दौरान मान बिल्कुल शांत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed