फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   on the spot traffic challan system in chandigarh

नए साल में शुरू होगी चालान से जुड़ी ये खास सुविधा

Wed, 02 Dec 2015 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Dec 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
on the spot traffic challan system in chandigarh

यूटी ट्रैफिक पुलिस जल्द ही चंडीगढ़ के लोगों के लिए ऑन दी स्पॉट चालान भरने की सुविधा शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही चालानिंग ब्रांच में पुलिस कार्ड स्वैप मशीन भी लगवाएगी। चालान भरने के लिए कार्ड स्वैप कर चालान का भुगतान हो जाएगा।

विज्ञापन


यूटी पुलिस जनवरी से ये सारी सुविधाए शुरू कर सकती है। सेक्टर 29 ट्रैफिक लाइन में जाकर चालान भरने के लिए लंबी लंबी लाइनों में खड़े होकर चालान भरना बीते दिनों की बात हो जाएगी।
विज्ञापन


डीएसपी ट्रैफिक राजीव अंबास्ता ने कहा कि ऑन दी स्पॉट  चालान भरने की सुविधा जनवरी से शुरू हो सकती है। इसके लिए अधिकारियों से बात चल रही है। इस पर फाइनल प्रपोजल बनाया जा रहा है और उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। अभी तक सिर्फ बाहर से आने वाहनों के चालान ऑन दी स्पॉट भरे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्कीम के शुरू होने के लोकल लोगों के चालानों का निपटारा ऑन दी स्पॉट हो जाएगा। साथ ही चालानिंग ब्रांच में कार्ड स्वैप मशीन भी लगवाई जाएगी। जिसके लिए एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों से भी बात हुई है।

पुलिस का कहना है कि अगले  साल से  ट्रैफिक लाइन में ये दोनों सुविधाएं शुरू कर दी जाएंगी। इन पर पिछले काफी महीनों  से काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed