फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On every corner of the world in 15 minutes verses of Gita Gunjenge

इस तारीख को विश्व के हर कोने में 15 मिनट तक गूंजेंगे गीता के श्लोक

Fri, 28 Oct 2016 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 28 Oct 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
On every corner of the world in 15 minutes verses of Gita Gunjenge
गीता

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह के दौरान गीता के 18 अध्यायों के श्लोकों का उच्चारण दुनिया भर में होगा। लगभग सभी देशों में एक साथ शाम 6 बजे से सवा 6 बजे तक यह उच्चारण किया जाएगा। खास बात यह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 18 अध्याय के श्लोकों का उच्चारण करेंगे। 

विज्ञापन


बुधवार शाम को लघु सचिवालय में हुई बैठक में स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि 10 दिसंबर को यह उच्चारण गीता जयंती समारोह के दीपदान से ठीक पहले शाम 6 बजे  शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इन अध्यायों की रिकार्डिंग वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन


इस वेबसाइट से गीता के 18 अध्यायों के श्लोकों को विश्व के किसी भी कोने से डाउनलोड कर सुना जा सकेगा। इस योजना की रुपरेखा डीसी कुरुक्षेत्र सुमेधा कटारिया ने तैयार की है। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि समारोह को लेकर डीसी सुमेधा कटारिया ने जो योजना रखी है, उसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तर्ज पर किया जाना सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सेल्फी विद कृष्णा इवेंट का भी आयोजन किया जाएगा और इस इवेंट को वेबसाइट पर डाला जाएगा। इतना ही नहीं 18 अध्यायों के श्लोकों का उच्चारण अलग-अलग भाषाओं में करने का काम भी किया जाएगा। 

राष्ट्रपति करेंगे सेमिनार का उद्घाटन 
6 से 10 दिसंबर तक होने वाले मुख्य कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि इस उत्सव में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस सेमिनार का उद्घाटन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 6 दिसंबर को करेंगे। 

हेमामालिनी भी देंगी प्रस्तुति 

On every corner of the world in 15 minutes verses of Gita Gunjenge
हेमा मालिनी

इस दिन राष्ट्रपति गीता पूजन, गीता यज्ञ के साथ-साथ श्रीकृष्णा सर्किट प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखेंगे। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह पर शहर के 25 हजार घरों में मुख्य कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। पिपली से ज्योतिसर तक सजावट की जाएगी। 

18 हजार विद्यार्थी करेंगे सूर्य नमस्कार
 गीता जयंती समारोह के नोडल अधिकारी, प्रधान सचिव अनिल कुमार ने कहा कि 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक कुल 18 हजार विद्यार्थी सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके साथ 16 हजार परिवारों को गीता का संदेश पहुंचेगा। 

इन विद्यार्थियों द्वारा संकल्प गीता का भी उच्चारण किया जाएगा। इस दौरान मनोरंजन के लिए रोहतक की छात्राओं द्वारा श्रीकृष्ण-सुदामा गीत और सुन गीता का ज्ञान जैसे 3 कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। 7 दिसंबर को ही युद्धिष्ठिर घाट के प्रथम तल पर  चिन्मय मिशन संस्था द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

हेमामालिनी भी देंगी प्रस्तुति 
 8 दिसंबर को शाम के सत्र में कैनेडियन ग्रुप की ओर से 2 घंटे की प्रस्तुति दी जाएगी। 9 दिसंबर को प्रसिद्ध कत्थक नृत्यंगना सुनीता शर्मा की प्रस्तुति होगी। 10 दिसंबर को फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी भी नृत्य की प्रस्तुति देंगी। 

डीसी सुमेधा कटारिया ने कहा कि गीता जयंती उत्सव के हर लम्हे को दुनिया के लोगों के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर सीईओ केडीबी डा. गौरव अंतिल, विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक डा. रामेन्द्र सिंह,  आरएसएस के सहकार्य विभाग डा. प्रीतम सिंह, सौरव चौधरी, मदन मोहन छाबड़ा,  राकेश नागपाल, ओमप्रकाश अरोड़ा, सुची स्मीता सहित अन्य सदस्य व अधिकारी गण मौजूद थे। 

20 प्रदेशों के 482 जिलों के प्रतिनिधियों ने करवाया पंजीकरण
डा. रामेन्द्र सिंह ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के 574 श्लोकों के आधार पर देश के 700 जिलों में से 574 जिलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए 70 लोगों की टीम पिछले 20 दिनों से कार्य कर रही है और अब तक 20 प्रदेशों से 482 प्रतिनिधियों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। 

स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश की सभी जेलों में गीता जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जेलों में कार्यक्रमों की शुरुआत 28 अक्टूबर से करनाल जेल से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed