{"_id":"6140c17b8ebc3e137b644cda","slug":"on-assurance-of-increase-in-salary-employees-of-punjab-roadways-postponed-strike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बुधवार से चलेंगी बसें: 30 फीसदी वेतन वृद्धि के आश्वासन पर माने रोडेवज के कच्चे मुलाजिम, टाली हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बुधवार से चलेंगी बसें: 30 फीसदी वेतन वृद्धि के आश्वासन पर माने रोडेवज के कच्चे मुलाजिम, टाली हड़ताल
Wed, 15 Sep 2021 01:34 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:34 AM IST
सार
यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल ने दावा किया कि राज्य सरकार की ओर से वेतन में 30 प्रतिशत की वृद्धि, मुलाजिमों को पक्का करने के लिए समिति बनाकर जल्द फैसला लेने और परिवहन बेड़े में 850 नई बसों को शामिल करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मियों की पंजाब सरकार के साथ मंगलवार को हुई बैठक के सकारात्मक परिणाम आए हैं। सरकार से 30 प्रतिशत वेतन में इजाफे का आश्वासन मिलने के बाद कांट्रेक्ट कर्मियों ने अपनी हड़ताल को 29 सितंबर तक टाल दिया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को पक्की नौकरी पर भी जल्द फैसला लेने का भरोसा दिया है। इसके बाद राज्य में बुधवार से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- पंजाब में फिर काम रोकेंगे मुलाजिम: 21 सितबंर तक न मानी गईं मांगें तो 22-23 को कलम छोड़ हड़ताल
चंडीगढ़ में हड़ताली कर्मियों की मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार संदीप संधू और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक हुई। यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल ने दावा किया कि राज्य सरकार की ओर से वेतन में 30 प्रतिशत की वृद्धि, मुलाजिमों को पक्का करने के लिए समिति बनाकर जल्द फैसला लेने और परिवहन बेड़े में 850 नई बसों को शामिल करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- एक तरफ से खुलेगा कुंडली बॉर्डर: प्रशासन की अपील पर किसानों ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया, सीएम ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
गिल ने बताया कि सरकार की ओर से कर्मियों से 8 दिन का समय मांगा गया था, लेकिन कर्मचारियों ने सरकार को 14 दिन का समय दिया है। यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल ने बताया कि बैठक में वार्ता सकारात्मक रही है। अब यदि 14 दिन के भीतर उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो वे 30 सितंबर से फिर से बसों के पहिए जाम कर देंगे।

पंजाब रोडवेज कर्मियों के समर्थन में आए हरियाणा कर्मी
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर पंजाब रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग के समर्थन में मंगलवार को हरियाणा रोडवेज के सभी डिपो पर दो घंटे विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम महाप्रबंधकों को ज्ञापन सौंपे।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के वरिष्ठ नेता इंद्र सिंह बधाना, सरबत सिंह पूनिया, दलबीर किरमारा, आजाद सिंह गिल, नसीब जाखड़, दिनेश हुड्डा, बलवान सिंह दोदूआ व बलबीर जाखड़ ने कहा कि पंजाब में पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी व पनबस को मिलाकर केवल 2700 बसें ही हैं, जो जनसंख्या के अनुपात में बहुत कम है। कुल कर्मचारियों में केवल 10 प्रतिशत कर्मचारी पक्के हैं, शेष 90 प्रतिशत कच्चे हैं।