फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On 28 Seats, 2-2 Haryana Election Candidates have Same Name

28 सीटों पर एक नाम के 2 उम्मीदवार

Fri, 03 Oct 2014 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Oct 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
On 28 Seats, 2-2 Haryana Election Candidates have Same Name

वोट डालने से पहले अपने उम्मीदवार का चुनाव चिह्न जान लें। ऐसा न हो कि आप उम्मीदवार का एक से ज्यादा नाम देखकर भ्रम में आ जाएं। हरियाणा विधानसभा की 28 सीटें ऐसी हैं जहां पर एक ही नाम के दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन


प्रमुख राजनीतिक दलों इससे ज्यादा मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है जिनके खिलाफ उनके नाम से ही आजाद उम्मीदवार मैदान में है। कई नेता इसे विरोधी पार्टी के नेताओं की साजिश भी बता रहे हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ भी उनके नाम का उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह गढ़ी सांपला- किल्लोई से खड़ा है।
विज्ञापन


सवित्री जिंदल, किरण चौधरी, गोपाल कांडा और हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई, इनेलो अध्यक्ष अशोक अरोड़ा के नाम से भी एक एक उम्मीदवार उनके ही क्षेत्र से मैदान में है। ऐसे में उम्मीदवार अपने सरनेम पर प्रचार के समय ज्यादा जोर दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विधानसभा में एक नाम से दो उम्मीदवार

On 28 Seats, 2-2 Haryana Election Candidates have Same Name

नारायणगढ़ से कांग्रेस से राम किशन चुनाव लड़ रहे हैं इनके खिलाफ ही यहां से बसपा उम्मीदवार राम सिंह मैदान में है। साढ़ौरा से वामदल के उम्मीदवार अरुण कुमार के अलावा हरियाणा क्रांति दल के उम्मीदवार भी इसी नाम के हैं। जगाधरी से भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल के अलावा आजाद उम्मीदवार कवर पाल भी मैदान में है।

रादौर से बसपा उम्मीददवार पवन कुमार के साथ इसी नाम से आजाद उम्मीदवार मैदान में है। थानेसर से इनेलो के अध्यक्ष अशोक कुमार अरोड़ा के अलावा आजाद उम्मीदवार अशोक कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से हरियाणा जनचेतना पार्टी के राजेश के साथ आजाद उम्मीदवार राजेश कुमार चुनाव में हैं।

कलायत से कांग्रेस के रनवीर सिंह मान के अलावा आजाद उम्मीदवार रनबीर, इंद्री में हजकां उम्मीदवार राकेश कुमार के अलावा आजाद उम्मीदवार राकेश बाग सिंह, घरौंडा से हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार करण सिंह के अलावा हरियाणा क्रांति दल के उम्मीदवार करण सिंह पानीपत सिटी से बसपा के रमेश चंद के साथ आजाद उम्मीदवार रमेश सिंगला भी चुनाव लड़ रहे हैं।

इन विधानसभा में भी ऐसा ही है

On 28 Seats, 2-2 Haryana Election Candidates have Same Name

इसराना से भाजपा के उम्मीदवार कृष्णलाल पंवार के अलावा यहां से वामदल के कृष्ण मैदान में है। सोनीपत से भाजपा की कविता जैन के अलावा यहां से आजाद उम्मीदवार कविता, गोहाना से इनेलो के कृष्ण चंद्र के साथ आजाद उम्मीदवार कृष्ण, जींद से भाजपा के सुरेंद्र सिंह बरवाला के अलावा आजाद उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

आदमपुर में हजकां के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई के अलावा आजाद उम्मीदवार कुलदीप, हिसार से कांग्रेस की सवित्री जिंदल के साथ साथ आजाद उम्मीदवार सवित्री देवी, लोहारु से कांग्रेस के सोमवीर के साथ साथ आजाद उम्मीदवार सोमबीर, बादशापुर से इनेलो के राकेश के अलावा राकेश कुमार, तोशाम से किरण चौधरी के अलावा आजाद उम्मीदवार किरण बाई, बहादुरगढ़ से हरियाणा लोकहित पार्टी के संदीप कुमार के अलावा रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के संदीप मैदान में है।

जबकि झज्जर में हजकां के नरेश कुमार के अलावा आजाद उम्मीदवार नरेश चंद, गुड़गांव से बसपा के धर्मवीर के अलावा कांग्रेस के धर्मबीर भी मैदान में है। पलवल में इनेलो से सुभाष चौधरी के साथ बसपा के सुभाष चंद, फिरोजपुर झिरखा में इनेलो उम्मीदवार नसीम अहमद के अलावा आजाद उम्मीदवार नसीम भी मैदान में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed