OMG: चॉकलेट से बना डाली वर्ल्डकप की ट्राफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप लगभग अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। ऐसे में क्रिकेट का क्रेज लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। हर चीज को वर्ल्ड कप के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है। हालत यह है कि कई कंपनियां अपने उत्पादों की मार्केटिंग तक क्रि केट के अंदाज में कर रही हैं। इन सब के बीच लुधियाना के सराभा नगर में रेस्तरां चलाने वाले क्रिकेट प्रेमी हरजिंदर सिंह ने वर्ल्ड कप ट्राफी के आकार में चाकलेट की ट्राफी तैयार की है। ट्राफी के लिए चाकलेट को विशेष तौर पर बेल्जियम से आयात किया गया है। प्योर चाकलेट से तैयार ट्राफी की ऊंचाई करीब ढाई फीट है। इस पर कोको बटर का स्प्रे किया गया है।
हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें क्रिकेट से बहुत लगाव है। भारतीय टीम के सभी मैच व रोमांचक तरीके से देखते है। लेकिन जहां बात वर्ल्ड कप की है तो भारतीय टीम पर पूरा भरोसा है कि वह सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया को हरा कर फाइनल में पहुंचेगी और फाइनल में भी जीत हासिल कर 2015 का वर्ल्ड कप अपने नाम करेगी। उन्होंने बताया कि त्योहार हो या कोई भी खास दिन वह कुछ न कुछ स्पेशल जरूर करते हैं। इसलिए वर्ल्ड कप के क्रेज से यह चाकलेट ट्राफी बनाने का ख्याल आया। इस चाकलेट को बनाने में पूरे दो दिन लगे और कारीगर भी कुछ विदेश और लुधियाना से थे। जिन्होंने मिलकर इसे बनाया।
इसकी कीमत 20,000 रुपये के करीब
हरजिंदर सिंह ने बताया कि इस ट्राफी को बनाकर रेस्तरां में रखा गया है। रेस्तरा में आने वाले लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक 4-5 दुकानों से इस तरह की चाकलेट ट्राफी बनाने की डिमांड आ चुकी है। उन्होंने बताया कि इसकी कीमत 20,000 रुपये के करीब है।
भारत के जीतने पर बांटेंगे चाकलेट
वर्ल्ड कप के प्रति लोगों में क्रेज बहुत और इस खुशी को वह अपने अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। वहीं हरजिंदर सिंह ने कहा कि भारत के फाइनल मुकाबले के दिन भारतीय टीम के जीतने की तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। फाइनल मुकाबले के दिन रेस्तरां को बढ़िया तरीके से सजाया जाएगा और क्रिकेट देखने का भी इंतजाम किया जाएगा।