{"_id":"5dd62a908ebc3e54e037288d","slug":"olympian-balbir-singh-senior-admitted-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबीयत खराब होने से अस्पताल में भर्ती हुए ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर, दोनों बेटे रख रहे ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबीयत खराब होने से अस्पताल में भर्ती हुए ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर, दोनों बेटे रख रहे ख्याल
Thu, 21 Nov 2019 11:55 AM IST
खुशबू गोयल
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
बलबीर सिंह सीनियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत फिर खराब हो गई है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर इन दिनों मोहाली के फोर्टिस में अपना इलाज करवा रहे हैं। उन्हें निमोनिया की शिकायत है। बलबीर सिंह सीनियर को दिवाली से कुछ दिन पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में कुछ सुधार के बाद उन्हें दिवाली से एक दिन पहले सेक्टर 36 स्थित घर पर लाया गया। फिर तबीयत खराब होने पर उन्हें दिवाली से एक दिन बाद फोर्टिस में भर्ती करवाना पड़ा। अपने पिता बलबीर सिंह का हालचाल जानने के लिए कनाडा से उनके दोनों बेटे कंवलबीर सिंह और गुरवीर सिंह यहां आए हुए हैं।
सुनकर दुखी हुए मिल्खा सिंह
‘ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर फिर अस्पताल विच भर्ती हैं! मुझे तो किसी ने बताया ही नहीं। यह सुनकर काफी दुख हुआ। वह मेरे से कुछ साल ही बड़े हैं।’ यह कहना है मिल्खा सिंह का, जो बुधवार को अपना 90वां जन्मदिन मना रहे थे। खास बातचीत के दौरान मिल्खा सिंह ने बताया, मुझे अच्छी तरह से याद है जब वह पिछले साल पीजीआई में भर्ती थे। कुछ ठीक होने के बाद जब वापस घर पहुंचे तो फोन के जरिए उनका हालचाल जाना था। उसके बाद मेरा उनके परिवार से संपर्क नहीं हो सका। आज ही मुझे बलबीर का पता चला कि वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। सुबह ही उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश करूंगा।
‘दो ओलंपिक में बलबीर मेरे साथ खेले’
मिल्खा सिंह ने बताया कि वह बलबीर सिंह सीनियर को लंबे समय से जानते हैं और उनके परिवार से अच्छे संबंध हैं। मिल्खा सिंह ने बताया दो ओलंपिक में वह मेरे साथ ही थे। वर्ष 1956 मेलबोर्न ओलंपिक में जब वह हॉकी खेल रहे तो मैं दौड़ रहा था। वहीं वर्ष 1960 रोम ओलंपिक में भी हम दोनों साथ ही थे। खेलने के बाद हम दोनों एक-दूसरे के खेल की प्रशंसा भी करते थे। भारत को मेडल दिलाने की बातें भी शेयर किया करते थे।