{"_id":"026cad26899e7f8da87d8cbbef5ced0e","slug":"olx-acting-school-will-teach-students-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टिंग के लिए ट्रेनिंग लेना चाहते हैं तो आइए यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्टिंग के लिए ट्रेनिंग लेना चाहते हैं तो आइए यहां
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 21 Dec 2013 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनिमेशन, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स और वेब डिजाइनिंग में डिप्लोमा और डिग्री कोर्स करवा रही ओएक्सएल फिल्म कंपनी मुंबई की संस्था ओएक्सएल स्कूल ऑफ मल्टीमीड़िया द्वारा चंडीगढ़ सेक्टर-34 में स्थित सेंटर में एक्टिंग कोर्स की शुरुआत की।
विज्ञापन
10 विद्यार्थियों के बैच के साथ कोर्स शुरू हो गया। ओएक्सएल की फिल्म कंपनी है जो अब योद्धा फिल्म बना रही है। यह कंपनी गुरदास मान स्टारर पंजाबी फीचर फ़िल्म ‘मिन्नी पंजाब’ और कुलजिन्द्र सिंह सिद्धू स्टारर ‘साड्डा हक’ फ़िल्म बना चुकी है।
विज्ञापन
एक्टिंग स्कूल की लांचिंग के मौके पर ओएक्सएल मल्टीमीडिया के डायरेक्टर कुलजिंद्र सिंह सिद्धू, डायरेक्टोरेट दिनेश सूद, रीजनल डायरेक्टर अपविंद्र सिद्धू, वाइस प्रेसीडेंट अश्विनी कुमार, संदीप कपूर और थियेटर कलाकार जान्ह सैमुअल, एक्टिंग ट्रेनर जगदीश तिवाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
लांचिंग पर वर्कशाप
कोर्स लांचिंग के मौके पर ओएक्सएल ने एक वर्कशॉप भी की। इसमें जान्ह सैमुयल और जगदीश तिवाड़ी ने इंडस्ट्री में रोजगार के अवसरों के बारे में बताया।
ओएक्सएल मल्टीमीडिया के डायरेक्टर कुलजिन्द्र सिंह सिद्धू ने बताया कि टीवी चैनलों पर बढ़ रही टीवी सीरियलों, रियलिटी शो के कारण रोजगार के अनेक द्वार खुले हैं।
डायरेक्टर दिनेश सूद ने कहा कि सही ट्रेनिंग हासिल से हुनर के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। दो महीने के कोर्स में विद्यार्थियों को थियेटर एक्टिंग की प्रेक्टिस कराई जाएगी।
कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट अश्विनी कुमार ने कहा कि एक्टिंग कोर्स में विद्यार्थियों को एक्टिंग की बेसिक जानकारी दी जाएगी।