{"_id":"115bc5806bd8bce51e4ce68ecb8318d5","slug":"old-man-dead-to-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजाई में आग लगने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजाई में आग लगने से बुजुर्ग की मौत
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Dec 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलोया की ठंडे से बचने के लिए हीटर चला कर सो रहे बुजुर्ग की जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन
रात को अचानक रजाई हीटर पर गिर गई। इससे बुजुर्ग के बिस्तर को आग लग गई। मृतक की पहचान प्रीतम (95) के रूप में हुई। पुलिस ने उसे झुलसी हालत में पीजीआई में भर्ती करवाया।
वहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मलोया निवासी फकीर चंद ने बताया कि उसका भाई प्रीतम शुक्रवार रात को अपने कमरे में हीटर चलकर सो रहा था।
रात साढे़ 11 कमरे से धुआं बाहर निकलते देखा। ऊपर कमरे में जाकर देखा तो उसका भाई बेड पर गिरा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने प्रीतम को पीजीआई भर्ती करवाया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हीटर पर रजाई गिरने से आग लगी थी।