फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   old age pension will be made automatically On attaining the age of 60 years in Haryana

हरियाणा: 60 वर्ष की आयु होने पर खुद ब खुद बन जाएगी बुढ़ापा पेंशन, सत्यापित की जाएगी जन्मतिथि

Wed, 29 Dec 2021 01:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 29 Dec 2021 01:10 AM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को हरियाणा निवास में पूरे प्रदेश के अतिरिक्त उपायुक्तों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि नियम-134ए के तहत दाखिलों के लिए जल्द परिवारों की आय जांचें। गरीबों की आय बढ़ाने के लिए जल्द नई योजनाएं लाई जाएंगी।

विज्ञापन
old age pension will be made automatically On attaining the age of 60 years in Haryana
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में साठ वर्ष की आयु पूरी होने पर वृद्धावस्था पेंशन खुद ब खुद लग जाएगी। जिन लोगों के पास जन्मतिथि का कोई साक्ष्य नहीं है, उनकी जन्मतिथि को सत्यापित किया जाएगा। इसके लिए अपनाई जाने वाली प्रणाली पर सरकार जल्द विचार करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा निवास में पूरे प्रदेश के एडीसी को बैठक के दौरान ये बातें बताईं।

विज्ञापन


बैठक में सभी जिलों के डीसी वर्चुअल तरीके से जुड़े। मनोहर लाल ने कहा कि गरीब परिवारों की आय को बढ़ाने के लिए सरकार आने वाले दिनों में नई योजनाएं लेकर आएगी। पुरानी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। नियम-134ए के तहत दाखिलों के लिए गरीब परिवारों की आय जांचने का काम जल्द पूरा करें। 7 जनवरी 2022 से प्रदेशभर में अंत्योदय मेलों का दूसरा चरण शुरू होगा। पहले चरण में 156 मेले आयोजित किए गए। इसमें डेढ़ लाख परिवारों में से 90 हजार ने हिस्सा लिया। इनमें से अनेक का ऋण मंजूर हो चुका है।

विज्ञापन

पीपीपी के तीसरे चरण का काम पूरा

परिवार पहचान पत्र के तीसरे चरण का काम पूरा हो गया है। चौथे चरण का काम जल्द शुरू हो जाएगा। आने वाले दिनों में बहुत सी योजनाओं का लाभ इसके माध्यम से मिलने लगेगा। जो व्यक्ति 55 साल से ऊपर हैं और अपना काम करना चाहते हैं, उनके लिए किसी योजना में विशेष प्रावधान करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में मॉडल संस्कृति स्कूलों की संख्या बढ़ाएगी। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा में जोड़ें सामाजिक कार्यों के नंबर

 मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा व पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक विषयों पर भावना जागृत करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग कदम बढ़ाए। कॉलेज व विश्वविद्यालय स्वच्छता, पेड़ लगाना, सफाई अभियान व सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों के नंबर दे। समर्पण पोर्टल पर ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण करवाने के काम पर डीसी जोर देने का काम करें। किसानों के साल में दो बार अपनी फसल का ब्योरा देने पर 100 प्रतिशत भूमि की मैपिंग पूरी हो जाएगी। ग्रामीण स्तर पर कैंपों का आयोजन कर डीसी ज्यादा से ज्यादा किसानों को जागरूक करें। जिन किसानों ने पंजीकरण करवा लिया है उनके नाम का चार्ट गांवों में लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed