फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Officers will give respect to AAP MLAs in Punjab

Punjab News: आप विधायकों को अधिकारी देंगे मान-सम्मान, विशेषाधिकार कमेटी की सिफारिश पर सरकार का फैसला

Tue, 31 Jan 2023 01:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 31 Jan 2023 01:30 AM IST
सार

विधानसभा की विशेषाधिकार कमेटी ने इन शिकायतों पर कड़ा नोटिस लेते हुए कई अधिकारियों को तलब किया था। विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष कुलवंत सिंह पंडोरी ने कहा है कि समिति की सिफारिश के बाद सभी जिलों के सिविल और पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Officers will give respect to AAP MLAs in Punjab
पंजाब विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश जारी किया है कि सरकारी समारोहों में आप के विधायकों को उचित सम्मान दिया जाए और इसमें ऑर्डर ऑफ प्रेसिडेंट का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने इस मामले में सिफारिश की थी।

विज्ञापन


समिति की सिफारिश के अनुसार, उपायुक्त और एसएसपी को सरकारी कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि को सहायता प्रदान करनी है, इसलिए इन अधिकारियों को मुख्य अतिथि के एक तरफ बैठाना चाहिए दोनों तरफ नहीं। गौरतलब है कि पिछले साल 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान कई मंत्रियों की बगल वाली सीट पर विधायकों की जगह वरिष्ठ अधिकारियों की पत्नियों और करीबी रिश्तेदारों को बैठाया गया था। इस तरह प्रोटोकाल के अनुसार विधायकों को उचित सम्मान नहीं दिया गया, जिसे लेकर विधायकों ने विशेषाधिकार कमेटी से शिकायत की थी। 
विज्ञापन


विधानसभा की विशेषाधिकार कमेटी ने इन शिकायतों पर कड़ा नोटिस लेते हुए कई अधिकारियों को तलब किया था। विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष कुलवंत सिंह पंडोरी ने कहा है कि समिति की सिफारिश के बाद सभी जिलों के सिविल और पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है कि विधायकों को प्रोटोकाल के अनुसार मान-सम्मान दिया जाए। किन विधायकों की शिकायतों पर कमेटी ने यह कार्रवाई की, इस संबंध में उन्होंने कुछ भी न बताते हुए कहा कि आगे भी अगर कोई शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषाधिकार कमेटी के सदस्यों को भी नहीं मिला था सम्मान
यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले साल सितंबर में विधानसभा की विशेषाधिकार कमेटी के सदस्यों को नंगल में एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन प्रोटोकाल के अनुसार इसमें विधायकों को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। तब विशेषाधिकार समिति ने स्पीकर से शिकायत की और स्पीकर के निर्देश पर, पंजाब विधानसभा प्रशासन ने गृह सचिव को शिकायत भेजी और जवाब मांगा। गृह सचिव से जब कोई जवाब नहीं मिला तो विशेषाधिकार समिति ने कार्रवाई करते हुए राज्य के गृह सचिव अनुराग वर्मा को 18 अक्तूबर को विधानसभा सचिवालय में विधायकों की समिति के समक्ष पेश होने के आदेश जारी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed