{"_id":"64a9c481dec8bca97b051476","slug":"officers-who-came-on-vigilances-radar-were-changed-chandigarh-news-c-71-1-mli1001-2693-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विजिलेंस के रडार पर आए अफसरों की कर डालीं बदलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विजिलेंस के रडार पर आए अफसरों की कर डालीं बदलियां
विज्ञापन
मोहाली। विजिलेंस की ओर से राजस्व विभाग के भ्रष्ट अफसरों की सूची जारी होने के बाद अब सूची में शामिल अफसरों की बदलियां कर दी गई हैं। तबादला सूची जारी होने के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि विजिलेंस की भ्रष्ट अफसरों की सूची में शामिल होने के बावजूद भी उन्हें उसी पद पर बदलकर दूसरी जगह क्यों लगाया गया है। इस सूची को लेकर जानकारों का कहना है कि जब विजिलेंस इन अफसरों पर जांच कर रही है तो इन्हें बदली नहीं करना चाहिए था बल्कि इन्हें इनके पद पर ही नहीं रहने देना चाहिए था। उन्हें किसी और पद पर तैनात कर वह काम लेना चाहिए था और विजिलेंस को अपनी जांच पूरी करने के बाद क्लीनचिट मिलने पर ही इन्हें इनके पदों पर दोबारा काम करने देना चाहिए। उनकी बदली कर उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है।
ढिल्लों मोहाली के नए तहसीलदार
विभाग द्वारा जारी सूची में मोहाली के तहसीलदार अमनदीप चावला को बदलकर अमरगढ़ तैनात कर दिया है। उनकी जगह डेराबस्सी से कुलदीप सिंह ढिल्लों को लगाया गया है। खरड़ के तहसीलदार अमरजीत सिंह को अमृतसर भेज दिया है। वहीं, मोहाली के नायब तहसीलदार अर्जन सिंह ग्रेवाल को रोपड़ भेज दिया है। उनकी जगह रोपड़ से रविंदर सिंह को लगाया गया है। डेराबस्सी से दीपक भारद्वाज (अतिरिक्त चार्ज माजरी) को बस्सी पठाना भेज दिया गया है। उनकी जगह जसबीर कौर काम संभालेंगी।
एजेंट के माध्यम से कोडवर्ड से चल रहा रिश्वत का खेल
तहसील कार्यालयों में एजेंट के माध्यम से कोडवर्ड से रिश्वत का सारा खेल चल रहा है। अधिकारी सीधे पैसे लेने के बजाय अपने द्वारा तय एजेंट के पास लोगों को भेजते हैं। उनके द्वारा फाइल या कागज पर कुछ कोडवर्ड लिखकर दिया जाता है। वह कोडवर्ड देखने के बाद ही अधिकारी रजिस्ट्री कर रहे थे। इस बारे में विजिलेंस ने पूरी रिपोर्ट बनाकर एक सूची जारी की थी जो रिश्वत के काले खेल में शामिल थे।