{"_id":"5911dff84f1c1b97188b4593","slug":"officers-suspend-for-implementing-dress-code-for-teachers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला शिक्षकों के लिए जींस बैन का फरमान पड़ा भारी, दो अफसर सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला शिक्षकों के लिए जींस बैन का फरमान पड़ा भारी, दो अफसर सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 10 May 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
शिक्षिकाओं को ड्रेस कोड का आदेश वापस
- फोटो : Demo Pic
एक दिन पहले सरकारी स्कूलों की महिला टीचरों का ड्रेस कोड तय करने वाले शिक्षा विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर गाज गिरी है। शिक्षामंत्री अरुणा चौधरी ने विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अमरीश शुक्ला और असिस्टेंट डायरेक्टर अमरबीर सिंह को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।
चौधरी ने मंगलवार को यह आदेश जारी किए। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अमरीश शुक्ला और असिस्टेंट डायरेक्टर अमरबीर सिंह ने सोमवार को एक सर्कुलर जारी कर सरकारी स्कूलों की महिला टीचरों के लिए ड्रेस कोड तय कर दिया था। सर्कुलर में कहा गया था कि सरकारी स्कूलों की महिला टीचर जींस-टॉप, टी शर्ट आदि पहन कर स्कूल न आएं ।

Trending Videos
अमर उजाला में खबर पर हरकत में शिक्षामंत्री
शिक्षिकाओं को ड्रेस कोड का आदेश वापस
- फोटो : Demo Pic
अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया। खबर पर संज्ञान लेते हुए शिक्षामंत्री ने मंगलवार को दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। चौधरी ने कहा कि उनके ध्यान में आया है कि विभागीय अधिकारियों ने महिला टीचरों के ड्रेस कोड संबंधित निर्देश जारी किए हैं।
दोनों अधिकारियों ने समाज में सबसे अधिक प्रतिष्ठा का दर्जा रखने वाले अध्यापकों, खासकर महिला टीचरों के सम्मान को बड़ी ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने स्तर पर ही यह आदेश जारी कर दिया था। इसकेलिए किसी उच्च अधिकारी की सहमति नहीं ली गई थी। इसके चलते डिप्टी डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश दिए गए हैं।
‘अपने स्तर पर बड़ा फैसला न लें अफसर’
शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि 21वीं सदी में जहां महिला सशक्तीकरण की बात की जा रही है, महिलाएं हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रही हैं, ऐसी मानसिकता को सहन नहीं किया जा सकता। अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि कोई भी बड़ा फैसला अपने स्तर पर न लें। ड्रेस कोड वाले विवादित निर्देश को भी वापस लेने के आदेश दिए गए हैं।