{"_id":"3d9596ed8ffb7f9b48c29240c748a1b1","slug":"officer-signed-for-leave-on-paper-anybody-wrote-resign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब! छुट्टी के लिए किए थे साइन, किसी ने लिख दिया रिजाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब! छुट्टी के लिए किए थे साइन, किसी ने लिख दिया रिजाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी के हेल्थ सेंटर में कार्यरत कर्मचारी का खुद किया गया साइन उसकी नौकरी पर भारी पड़ गया। कर्मचारी सफेद पेपर पर हस्ताक्षर कर छुट्टी की अर्जी साथी कर्मचारी को दे गया था मगर इस पर किसी ने रिजाइन लिखकर अधिकारियों को भेज दिया। इसके बाद उसे निकालने के ऑर्डर तक जारी हो गए।
विज्ञापन
पता चलने के बाद कर्मचारियों द्वारा हंगामा किए जाने के बाद उसकी नौकरी बच पाई। कर्मचारी राजू 11 जून को खाली पेज पर साइन कर छुट्टी की अर्जी के लिए देने का जिम्मा वहां मौजूद अपने साथी को दे गया।
विज्ञापन
राजू ने बताया कि उसके साथी ने अटेंडेंस रजिस्टर में वह पेज रख दिया। जहां किसी ने पेपर पर रिजाइन लिखकर रजिस्ट्रार जीएस चड्ढा को दे दिया। सोमवार को पता चलने पर कर्मचारी यूनियन ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
यूनयिन के सेक्रेट्री रामानंद ने बताया की राजू निरक्षर है और वह पिछले 18 वर्ष से पीयू में काम कर रहा है। निरक्षर होने की वजह से वह ऐसे ही अपने साथियों को पहले भी पन्ने पर साइन कर दे जाता है। लेकिन इस बार किसी ने अपनी रंजिश निकाली है। यूनियन ने मामले की जांच किए जाने की मांग की है।