फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   officer link yojna implemented in dc offfice chandigarh

चंडीगढ़ः अब नहीं रुकेंगी फाइलें, डीसी ऑफिस में लागू हुई ऑफिसर लिंक योजना, मिलेगी राहत

Tue, 19 Nov 2019 10:35 AM IST
खुशबू गोयल अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 19 Nov 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
officer link yojna implemented in dc offfice chandigarh
फाइल फोटो
पब्लिक डीलिंग को आसान करने के लिए चंडीगढ़ डीसी के ऑफिस में ऑफिसर लिंक योजना शुरू की गई है। इस योजना के शुरू होने के साथ ही ऑफिस में अब फाइलों की मूवमेंट भी बढ़ जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि इस योजना का सीधा लाभ शहर के लोगों को होगा। डीसी ऑफिस के तहत 70 हजार संपत्तियों की फाइलों का मूवमेंट होता है। यहां आए दिन वॉयलेशन और मिसयूज के मामले आते रहते हैं। इसके साथ ही प्रशासन की बेशकीमती संपत्तियों का ई ऑक्शन भी किया जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में शहर के अधिकांश लोग अपने कामों के समाधान के लिए यहां पहुंचते हैं। इस दौरान किसी अधिकारी के छुट्टी पर चले जाने के कारण उनके कामों के समाधान में दिक्कतें आती थीं। लोगों की इन परेशानी को देखते हुए डीसी ऑफिस में ऑफिसर लिंक योजना की नई व्यवस्था कर दी गई है। इस व्यवस्था के तहत किसी भी अधिकारी के छुट्टी पर जाने के बाद उसके स्थान पर किसी दूसरे अधिकारी को लिंक कर दिया जाएगा। इससे लोगों के कामों को निपटाने में मदद मिलेगी। साथ ही फाइलों की मूवमेंट भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


20 लिंक ब्रांचें करती हैं काम
डीसी ऑफिस अंतर्गत एस्टेट ऑफिस के साथ ही 20 लिंक ब्रांचें आती हैं। इनमें एसडीओ, सीआईए 1, 2 और 3 के साथ ही स्टेबलिसमेंट ब्रांच, इन्फोर्समेंट ब्रांच, लोन रिकवरी, रेड़ी ब्रांच, मिसयूज और वायलेशन ब्रांच, बीटूए आदि ब्रांचे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी अफसर के छुट्टी पर चले जाने के बाद फाइलों की मूवमेंट रुक जाती थी। अफसर के आने के बाद ही फाइल मूव करती थी। इससे लोगों को परेशानी होती थी। परेशानी को देखते हुए यह नई ऑफिसर लिंक व्यवस्था लागू की गई है। लोगों को इससे जरूर राहत मिलेगी।
- मनीष लोहान, एस्टेट ऑफिसर, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed