{"_id":"86c202493d05a6449c4f2a5a55140efb","slug":"nukkad-natak-at-pec-socirty","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक पेश कर दी शहीद को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक पेश कर दी शहीद को श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 01 Aug 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए परवेश सेठी द्वारा डायरेक्ट किए गए नुक्कड़ नाटक आजाद का आयोजन सेक्टर-49 की पेक सोसायटी में किया गया।
विज्ञापन
इस नाटक में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी को समाहित किया गया था। चंडीगढ़ में आयोजित इस नाटक की शुरुआत शहीद ऊधम सिंह के स्टैचू के साथ होती है।
सीन में दिखाया जाता है कि लोग अपने बच्चों को भविष्य में क्या बनाना चाहते हैं। इतने में ही गुरुदेव आते हैं और वह शहीद ऊधम सिंह की वीरगाथा सुनाते हैं।
इसमें कहानी दिखाई जाती है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी प्रेम से रहते हैं। इसी बीच एक अंग्रेज आ जाता है। वह फूट डालो और राज करो का अभियान चलाता है।
विज्ञापन
तभी क्लाइमेक्स में शहीद ऊधम सिंह बुत से निकलकर जीवित हो जाते हैं। उनको देखकर सभी धर्म के लोग चकित हो जाते हैं। वह एकबार फिर अंग्रेज को खत्म करते हैं और सभी को मुक्ति दिलाते हैं।
विज्ञापन