फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ntt-jbt teacher recruitment provisional merit list announced, see here

NTT-JBT शिक्षक भर्ती परीक्षा की मेरिट लिस्ट घोषित

Fri, 10 Apr 2015 12:37 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Apr 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
ntt-jbt teacher recruitment provisional merit list announced, see here

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने नर्सरी टीचर्स (एनटीटी) और जूनियर बेसिक टीचर्स (जेबीटी) शिक्षक भर्ती के लिए जनवरी और फरवरी में आयोजित लिखित परीक्षा की मेरिट लिस्ट घोषित कर दी है। इससे पहले 07 अप्रैल को लिखित परीक्षा का रिजस्ट घोषित हुआ था। सप्ताह भर में ही नए शिक्षकों को ज्वाइनिंग लेटर जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने एनटीटी के 103 और जेबीटी के 489 पदों के लिए 31 जनवरी और 1 फरवरी को को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। एनटीटी लिखित परीक्षा में करीब 2300 और जेबीटी परीक्षा में 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी बैठे थे। डीपीआई (स्कूल) कमलेश कुमार ने बताया कि प्रोविजिनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 15 दिन के भीतर भर्ती प्रकिया को पूरा कर लिया जाएगा। डीपीआई के अनुसार, टीजीटी के 548 पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट भी हफ्ते भर में जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब पांच साल बाद शिक्षा विभाग में स्थायी शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। 2009 में शिक्षक भर्ती घोटाला से सबक लेते हुए शिक्षा विभाग इस बार सिर्फ लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर शिक्षकों का चयन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरव्यू प्रक्रिया को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। मेरिट लिस्ट देखने के लिए वेबसाइट Recruitment-portal.in पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed