फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NSUI's torch march against exam paper leak, over 200 youth raised their voice

Chandigarh News: परीक्षा पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई का मशाल मार्च, 200 से ज्यादा युवाओं ने उठाई आवाज

Mon, 01 Jun 2026 11:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
NSUI's torch march against exam paper leak, over 200 youth raised their voice
चंडीगढ़। लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने सोमवार शाम सुखना लेक पर स्टूडेंट्स जस्टिस मशाल मार्च निकाला। इस मार्च में करीब 300 युवाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की।
विज्ञापन

मशाल मार्च सुखना लेक की सीढ़ी नंबर-2 से शुरू होकर मुख्य प्रवेश द्वार तक निकाला गया। कार्यक्रम का आयोजन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन

पंजाब एनएसयूआई के अध्यक्ष इशरप्रीत सिंह ने कहा कि देश में लगातार विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई की तीन प्रमुख मांगें हैं- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, भविष्य में पेपर लीक की घटनाओं को पूरी तरह रोका जाए और परीक्षा प्रक्रिया में होने वाली अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को न्याय दिलाने और शिक्षा व्यवस्था में भरोसा बहाल करने के लिए यह मशाल मार्च आयोजित किया गया। संगठन ने सरकार से विद्यार्थियों की मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed