फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NSUI's performance in PU on several demands including scholarship

छात्रवृत्ति समेत कई मांगों पर एनएसयूआई का पीयू में प्रदर्शन

Thu, 08 Apr 2021 02:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
NSUI's performance in PU on several demands including scholarship
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ मिल गया, लेकिन कुछ को नहीं। इसी को देखते हुए एनएसयूूूआई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और अधिकारियों को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग जल्द से जल्द पूरी की जाए अन्यथा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

एनएसयूआई अध्यक्ष निखिल नरमेटा के नेतृत्व में कार्यकर्ता वीसी कार्यालय पहुंचे और वहां बैठक की। उन्होंने कहा कि पीयू ने पांच करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति शुरू की थी, उसमें केवल एक ही प्रकार की छात्रवृत्ति का लाभ मिला है। बाकी अन्य छात्रवृत्तियों की रकम छात्रों के खातों में नहीं पहुंची। कोरोना के कारण उनके परिवारों की आय प्रभावित हो रही है। यदि उन्हें यह रकम मिलेगी तो लाभ मिलेगा। इसलिए पीयू जल्द से जल्द यह छात्रवृत्ति जारी करे। इसके अलावा मांग रखी कि पीएचडी करने वाले विद्यार्थियों को यहां नौकरियों में प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि यहां से तमाम शोधार्थी हर साल पासआउट होते हैं। ऐसे में पीयू को इन विद्यार्थियों अपने यहां ही शोध आदि प्रोजेक्ट में नौकरी पर रखा जाए। उसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इनसेट---
भूख हड़ताल श्रृंखला जारी
पीयू खोलने की तिथि घोषित करने समेत कई मांगों को लेकर चल रही एनएसयूआई की भूख हड़ताल श्रृंखला बुधवार को भी जारी रही। छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी वह भूख हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed