फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NSUI Chandigarh in-charge Dilip Chaudhary removed from the post

Chandigarh News: एनएसयूआई चंडीगढ़ प्रभारी दिलीप चौधरी पद से हटाए गए

Thu, 04 Sep 2025 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
NSUI Chandigarh in-charge Dilip Chaudhary removed from the post
माई सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) छात्र संघ चुनाव में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की करारी हार के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कड़ा कदम उठाया है। हार की जिम्मेदारी तय करते हुए राहुल गांधी के निर्देश पर एनएसयूआई के चंडीगढ़ प्रभारी दिलीप चौधरी को तत्काल प्रभाव से उनकी सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है। इस संबंध में देर रात एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने लिखित आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इस बार के पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में करीब 48 साल बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जीत दर्ज की है। इस चौंकाने वाली हार के पीछे एनएसयूआई चंडीगढ़ में गुटबाजी को एक बड़ा कारण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, टिकट बंटवारे को लेकर गुटों में गहरी खाई थी। आरोप है कि दीपेंद्र हुड्डा गुट द्वारा सुझाए गए एक उम्मीदवार को चुनाव लड़ने नहीं दिया गया, जिससे पार्टी के भीतर मतभेद और बढ़ गए।
विज्ञापन


पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि इसी आंतरिक कलह के कारण एनएसयूआई को भारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। नतीजों के एनएसयूआई के पक्ष में न आने पर पार्टी आलाकमान ने तुरंत एक्शन लिया है। यह भी बता दें कि हाल ही में दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अनुराग दलाल को चंडीगढ़ में एनएसयूआई में शामिल कराया था। उस समय एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष निर्मल चौधरी और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed