{"_id":"72a04a2b1ab7cfa0e8753d9853cdf3d7","slug":"nsip-small-industries-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु उद्योगों को अनुदान चाहिए तो ये खबर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु उद्योगों को अनुदान चाहिए तो ये खबर पढ़ें
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Dec 2013 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन (एनएसआईसी) लघु उद्योगों को कारोबार में नए मौके तलाशने के लिए 95 प्रतिशत तक का अनुदान देगा।
इससे वह घरेलू प्रदर्शनियों में शामिल होकर नए अनुभव हासिल कर सकते हैं। इसके साथ उनके उत्पादों और प्रोजेक्ट्स के विपणन में भी मदद मिलेगी।
इस योजना के अंतर्गत कारपोरेशन ने सेक्टर 28 स्थित हिमाचल भवन में तीन दिवसीय कृषि एवं बागबानी तकनीक प्रदर्शनी और खाद्य एवं स्वास्थ्य तकनीक प्रदर्शनी को 8 लघु उद्योगों को सहभागिता के लिए हाल ही में प्रायोजित किया।
कारपोरेशन ने जिन यूनिट्स को स्पांसर किया वे पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से हैं जिनमें पीआईके इंडिया, धीमान इंजीनियरिंग, इंडिया ऑप्टिक्स एंड साइंटफिक वर्क्स, लुधियाना कृषि उद्योग, जेएस केमिकल्स, अविनाश इंजीनियरिंग, माइक्रो इंजीनियर्स और वेबटेक इंडस्ट्रीज शामिल हैं।