{"_id":"5c94ff00bdec22144119821c","slug":"nri-woman-died-in-road-accident-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में खुली कार की खिड़की, रेलिंग से टकराने पर एनआरआई महिला का सिर धड़ से हुआ अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में खुली कार की खिड़की, रेलिंग से टकराने पर एनआरआई महिला का सिर धड़ से हुआ अलग
Sat, 23 Mar 2019 12:06 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित गांव माजरी दूदा के निकट एनएच-71 फ्लाईओवर पर कैंटर से बचने के चक्कर में फॉर्च्यूनर कार असंतुलित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एनआरआई महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। मृतका वर्तमान में कनाडा में रह रही थी और शुक्रवार को नाते-रिश्तेदारों के साथ अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाने जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पंजाब के जिला कपूरथाना के फगवाड़ा निवासी अशोक कुमार, फगवाड़ा के मेहली गेट निवासी बलजीत कौर, सुखचैन नगर निवासी अमिता रानी, जालंधर के गांव कोटली खखया निवासी जोध सिंह व लुधियाना के ढिल्लो नगर निवासी रानी फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर अजमेर दरगाह के लिए जा रहे थे। कार अशोक कुमार चला रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार को करीब सात बजे वे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एनएच-71 फ्लाइओवर पर एक कैंटर ने उनकी कार की तरफ साइड दबा दी। कैंटर से बचने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया तथा वह फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में कार की खिड़की खुल गई तथा अमिता रानी की गर्दन बाहर आ गई। रेलिंग से टकराने के कारण अमिता का सिर धड़ से अलग होने से मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
कार में सवार अन्य लोग सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद से कैंटर चालक फरार है। सूचना मिलने के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, अमिता रानी कनाडा के शहर मिसिसांगा में रह रहीं थीं। इन दिनों पंजाब स्थित अपने घर आईं थीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और कार सवार अशोक कुमार की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।